ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नॉर्थ टेक्सास में दिवाली पर कहां-कब आयोजित होंगे कार्यक्रम, यहां जान लीजिए

अंधकार पर रोशनी की विजय का त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं, अमेरिका समेत तमाम देशों में धूमधाम से मनाया जाता है।

अमेरिका में दिवाली के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। / Photo courtesy # Pexels

असत्य पर सत्य और अंधकार पर रोशनी की विजय का त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं, अमेरिका समेत तमाम देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। अमेरिका के उत्तरी टेक्सास में भी दिवाली के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

दिवाली फैमिली फन नाइट
29 अक्टूबर को छोटे बच्चों वाले परिवार कोज़बी लाइब्रेरी, 177 एन हार्ट्ज़ रोड, कोपेल में शाम 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक फन नाइट का आनंद ले सकते हैं।

साउथलेक दिवालीफेस्ट
26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक साउथलेक टाउन स्क्वायर में दिवाली फेस्ट आयोजित किया गया। इस दौरान फूड स्टॉल, फैशन शो के अलावा भव्य आतिशबाजी का लुत्फ लिया जा सकेगा। 

डलास पब्लिक लाइब्रेरी में दिवाली
1 और 2 नवंबर से लाइब्रेरी की कई ब्रांच में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 1 नवंबर को पार्क वन में स्पोर्ट्स और स्नैक्स का आनंद लिया जा सकेगा। ऑडेलिया रोड लाइब्रेरी में कैंडल मेकिंग कार्यक्रम आयोजित होगा। विकरी पार्क लाइब्रेरी में 2 नवंबर को नृत्य-संगीत का आयोजन होगा।

हनुमान मंदिर में दीवाली
फ्रिस्को मंदिर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक विशेष दिवाली पूजा की जाएगी। 12030 इंडिपेंडेंस पार्कवे, फ्रिस्को में इन सेवाओं मे 21 डॉलर देकर हिस्सा लिया जा सकेगा।

पार्क में दिवाली
क्लाइड वॉरेन पार्क गिन्सबर्ग फैमिली ग्रेट लॉन में 3 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पार्क में सजावट भी की जाएगी। 

दक्षिण एशियाई फूड फेस्टिवल 
द साउंड, 3111 ओलंपस ब्लाव्ड, कोपेल में 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भारतीय व्यंजनों, लाइव मनोरंजन और शॉपिंग का लुत्फ लिया जा सकेगा। 
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in