ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं, सीएम मोहन यादव ने साझा किया विजन

सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आर्थिक ताकत को रेखांकित करते हुए राज्य के विकास का विजन साझा किया। 

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने म्यूनिख में एक इंटरैक्टिव सत्र में लोगों को संबोधित किया। / Photo X @DrMohanYadav51

भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। इस यात्रा का उद्देश्य मध्य प्रदेश के लिए निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना है।

सीएम यादव ने म्यूनिख में एक इंटरैक्टिव सत्र में उपस्थित लोगों के सामने मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आर्थिक ताकत को रेखांकित किया और राज्य के विकास के लिए अपना विजन साझा किया। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि जर्मनी की यात्रा के दौरान मैंने म्यूनिख में 'डायस्पोरा एंड फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश' के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए।

इस कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों और भारत के दोस्तों ने भाग लिया और वैश्विक निवेश आकर्षित करने की सीएम की प्रतिबद्धता का समर्थन किया। सीएम ने मध्य प्रदेश को निवेश के लिहाज से एक उज्ज्वल डेस्टनेशन करार दिया। 

भारतीय तिरंगे के केंद्र में अंकित अशोक चक्र के प्रतीकात्मक संदेश का जिक्र करते हुए सीएम यादव ने कहा कि इस चक्र के 24 तीलियां दिन के 24 घंटों को दर्शाती हैं और समय की निरंतरता का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि आजकल की दुनिया में सब कुछ गति में है, ऐसे में अशोक चक्र हमें याद दिलाता है कि समय कभी रुकता नहीं है। यह गतिशीलता और अवसरों को स्वीकार करने का आह्वान है। यह संतुलन, अनुशासन और प्रगति का प्रतीक है।

मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और उज्जैन का जिक्र करते हुए सीएम यादव ने कहा कि यह महाकाल की नगरी है। उज्जैन सिर्फ एक शहर नहीं है, यह समय और उसके महत्व को दर्शाता एक आध्यात्मिक और दार्शनिक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समय के देवता महाकाल हैं जो बताते हैं कि सफलता तभी मिलती है, जब प्रयास और दिव्य समय का मिलन होता है। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in