ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय यूथ एंबेसडर मधिश पारिख को BRICS और SCO का यंग लीडर्स अवार्ड

माधिश एलिक्सिर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हैं। यह युवा प्रेरित संगठन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। 

मधिश को रूस के कज़ान में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। / Instagram

भारतीय यूथ एंबेसडर मधिश पारिख को BRICS (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) और SCO (शंघाई सहयोग संगठन) द्वारा आयोजित यंग लीडर्स अवार्ड 2025 में सर्वश्रेष्ठ युवा सामाजिक उद्यमी के रूप में सम्मानित किया गया है।

मधिश को यह सम्मान रूस के कज़ान में 24 से 26 जनवरी 2025 के बीच आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया। माधिश एलिक्सिर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हैं। यह युवा प्रेरित संगठन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। 

यह संगठन समुदाय की भागीदारी के जरिए युवा नेताओं को सशक्त बनाने में जुटा है। पारिख को इससे पहले प्रेसिडेंट अवॉर्ड और नेशनल यूथ अवॉर्ड जैसे पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और विश्व आर्थिक मंच जैसे वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।

पारिख ने कहा कि मैं BRICS और SCO यंग लीडर्स अवार्ड 2025 का सर्वश्रेष्ठ युवा सामाजिक उद्यमिता पुरस्कार प्राप्त करके गहराई से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसके लिए अकादमी ऑफ यूथ डिप्लोमेसी और तातरस्तान के युवा मामलों के मंत्रालय का भी आभार व्यक्त करता हूं।

पुरस्कार समारोह में भारत, ब्राज़ील, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, कज़ाखस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात सहित 13 देशों के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में उद्यमियों, मीडिया मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, शोधकर्ताओं और पर्यावरण कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

मधिश पारिख उन 10 वैश्विक युवा नेताओं में शामिल थे जिन्हें संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को आगे बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें स्वास्थ्य सेवा तथा आपदा राहत से संबंधित सार्वजनिक कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी सराहना मिली है। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in