ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नेटफ्लिक्स की नई डॉक्युमेंट्री को आकार देने में कुलदीप साह गंगोला का योगदान

कुलदीप साह गंगोला एक प्रतिष्ठित संपादक और निर्देशक हैं, जिनकी पहली फिल्म कई देशों के 15 से अधिक फिल्म समारोहों में प्रदर्शित हो चुकी है। उसे तीन अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं।

कुलदीप साह गंगोला मूल रूप से उत्तराखंड के छोटे से गांव बागेश्वर के रहने वाले हैं। / Image - NYFA/ website

डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर और न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी (एनवाईएफए) के प्रोफेसर कुलदीप साह गंगोला ने नेटफ्लिक्स की नई डॉक्युमेंट्री "हाउ टू रॉब ए बैंक" के संपादन में अहम योगदान दिया है। यह डॉक्यूमेंट्री ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती है। 

यह फिल्म 1990 के दशक के सिएटल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बैंक लुटेरे की कहानी है। इसकी दिलचस्प बातों में विशाल ट्रीहाउस पर ठिकाना बनाना और हॉलीवुड स्टाइल के मेकअप करके लोगों से बचना शामिल है।  यह वृत्तचित्र पूरी तरह से आजाद जीवन जीने और इसके नतीजों से पैदा होने वाले तनाव के बीच घूमती है। 

भारत के उत्तराखंड के छोटे से गांव बागेश्वर के रहने वाले गंगोला ने कॉमर्स में स्नातक डिग्री लेने के बाद डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकिंग में किस्मत आजमाई थी। उन्होंने अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स और पीबीएस जैसे नामी प्लेटफार्म के साथ काम किया है। फिल्म निर्माण के अलावा गंगोला एक प्रमाणित स्काइडाइवर हैं। वह स्काइडाइविंग सिनेमैटोग्राफ बनकर अपने स्काइडाइविंग के हुनर को पर्दे तक लाना चाहते हैं। 

"हाउ टू रॉब ए बैंक" में गंगोला ने असिस्टेंट एडिटर के रूप में योगदान दिया है। यह डॉक्युमेंट्री सेठ और स्टीफन के निर्देशन में बनी है। इस वृत्तचित्र में गवाहों, रिपोर्ट्स, सबूतों और सर्विलांस तस्वीरों के आधार पर हॉलीवुड के स्टोरीबोर्ड की तरह एनिमेशन के जरिए लाइव-एक्शन तैयार किया गया है। 

गंगोला एक प्रतिष्ठित संपादक और निर्देशक हैं, जिनकी पहली फिल्म कई देशों के 15 से अधिक फिल्म समारोहों में प्रदर्शित हो चुकी है। उसे तीन अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं। 2019 में गंगोला अंतर्राष्ट्रीय डॉक्युमेंट्री एसोसिएशन के जज और स्क्रीनर के रूप में कार्य कर चुके हैं। ग्रामीण भारत में प्रवासन के मुद्दों के चित्रण को खासतौर से सराहा गया है। 

न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में एडिटिंग इंस्ट्रक्टर और कंसल्टेंट के रूप में गंगोला विभिन्न विभागों में अध्यापन का कार्य करते हैं। वह सर्टिफाइड एविड मीडिया कंपोजर एडिटर हैं और न्यूयॉर्क शहर में आयोजित होने वाली बाफ्टा वर्कशॉप्स में सक्रिय रहते हैं।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in