ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

इजराइल में एंटी टैंक मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत, दो घायल

माना जाता है कि यह हमला लेबनान में शिया हिजबुल्लाह गुट द्वारा किया गया था जो गाजा पट्टी में चल रहे युद्ध के बीच हमास के समर्थन में 8 अक्टूबर से उत्तरी इज़राइल में रोजाना रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च कर रहा है।

हमले की चपेट में आने वाले तीनों पीड़ित दक्षिण भारतीय राज्य केरल के रहने वाले थे। / File Image : NIA

लेबनान से दागी गई एक एंटी-टैंक मिसाइल के हमले में इजराइल में एक भारतीय शख्स की जान चली गई है और दो लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। लेबनान से दागी गई मिसाइल इजरायल के उत्तरी सीमावर्ती समुदाय मार्गालियट के पास एक बगीचे में गिरी। हमले की चपेट में आने वाले तीनों पीड़ित दक्षिण भारतीय राज्य केरल के रहने वाले थे। 

जानकारी के अनुसार लेबनान की तरफ से दागी गई एंटी-टैंक मिसाइल से इस्राइल के उत्तरी सीमा के पास मारगैलियॉट में एक बाग को निशाना बनाया गया था। इसकी चपेट में आकर केरल के रहने वाले एक शख्स की मौत हो गई। वहीं दो और घायल केरल के ही हैं। इसके अलावा कुछ और लोग भी जख्मी हुए हैं।

इस्राइली रेस्क्यू सर्विस के प्रवक्ता मेजेन डेविड एडोम ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह 11 बजे गैलीली क्षेत्र के मार्गालियट बाग में हुई। इसमें केरल के कोल्लम के निवासी पटनिबीन मैक्सवेल की जान चली गई। उनके शव को जिव अस्पताल में रखा गया है। घायल बुश जोसेफ जॉर्ज को पेता तिकवा के बेइलिंसन अस्पताल में रखा गया है। उनके चेहरे और शरीर पर कई चोटें आई हैं। उनका ऑपरेशन किया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। वे भारत में अपने परिवार से भी बात कर सकते हैं।

घायल हुए दूसरे शख्स पॉल मेलविन को हल्की चोटें आईं और उन्हें इस्राइल के साफेद शहर के जिव अस्पताल में ही रखा गया है। वह केरल के इदुक्की जिले से आते हैं। इससे पहले इस्राइली एजेंसी ने कहा था कि इस घटना में एक विदेशी नागरिक की मौत हुई है और सात अन्य घायल हुए हैं। 

माना जाता है कि यह हमला लेबनान में शिया हिजबुल्लाह गुट द्वारा किया गया था जो गाजा पट्टी में चल रहे युद्ध के बीच हमास के समर्थन में 8 अक्टूबर से उत्तरी इज़राइल में रोजाना रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च कर रहा है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in