विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर / X@DrSJaishankar
अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार और वहां की जनता को शुभकामनाएं दीं।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "मार्को रुबियो, अमेरिका की सरकार और वहां के लोगों को उनकी आजादी की 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं। हम अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।"
भारत में अमेरिकी दूतावास ने भी एक्स पर लिखा, "250 साल। अनगिनत कहानियां। अटूट जज्बा। हमारे साथ जुड़िए, जब कई मशहूर हस्तियां बताएंगी कि अमेरिका की सबसे खास बात उनके लिए क्या मायने रखती है। उनके विचार उन मूल्यों, उपलब्धियों और उम्मीदों को दर्शाते हैं, जिन्होंने अमेरिकी कहानी को आकार दिया है और आगे भी देते रहेंगे। अमेरिका को 250वें जन्मदिन की शुभकामनाएं!"
भारत में अमेरिकी दूतावास ने जिस वीडियो को पोस्ट किया है, उसमें राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात के दौरान कहते हैं, "मैं केवल यह कहना चाहता हूं कि हम बहुत लंबे समय से दोस्त हैं, हमेशा से हमारे संबंध काफी अच्छे रहे हैं। आपके साथ होना बहुत अच्छा है।"
वहीं अमेरिकी विदेश सचिव कहते हैं, अमेरिका अपना 250वीं सालगिरह मना रहा है, ऐसे में हम भारत में अपने साझेदारों के साथ काम करने की तरफ देख रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और अमेरिका दुनिया का सबसे पुराना लोकतांत्रिक देश है। इसलिए हम साथ में इस समारोह का जश्न मनाएंगे।
वहीं, भारत के मशहूर यूट्यूबर राज शमानी, बिजनेस वुमन ईशा अंबानी, फिल्म अभिनेता आर माधवन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिथाली राज, कंटेंट क्रिएटर कामिया जानी, सुनिता विलियम्स जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से दिग्गज हस्तियों ने अमेरिका को बधाई दी।
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने अपने बधाई संदेश में लिखा, "अमेरिका की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा अमेरिका के सभी लोगों को हार्दिक बधाई देती हूं। इस विशेष वर्ष के उपलक्ष्य में जापान ने 250 चेरी के पेड़ उपहारस्वरूप दिए हैं। इसके अलावा, पूरे अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में जापानी आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। जापान और अमेरिका भविष्य में भी अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।"
वहीं, सर्जियो गोर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंचे हैं। गोर ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप के साथ माउंट रशमोर के रास्ते पर। 250 वर्षों की महानता और सबसे अच्छा अभी आना बाकी है।"
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए वाशिंगटन में शनिवार को आयोजित होने वाले 'सैल्यूट टू अमेरिका' कार्यक्रम के शेड्यूल में बदलाव किया है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन और शाम की आतिशबाजी निर्धारित समय पर ही होगी।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login