ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ISW के वर्षगांठ उत्सव में 36वें भारत दिवस की धूम, सांस्कृतिक आयोजन में हजारों शामिल

कार्यक्रम में भारत की समृद्ध कलात्मक परंपराओं का जश्न मनाते हुए मनमोहक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियां दी गईं।

 ISW India Day 2024  ISW India Day 2024 / Image- ISW

इंडिया सोसाइटी ऑफ वॉर्सेस्टर (ISW) ने बीते 10 अगस्त को मैसाचुसेट्स के डीसीयू सेंटर में अपना 36वां वार्षिक भारत दिवस और अपनी 61वीं वर्षगांठ गर्व से मनाई। यह आयोजन जबरदस्त रूप से सफल रहा। आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों की जीवंत गतिविधियों का हिस्सा बने। 

इस वर्ष के भारत दिवस में गतिविधियों की एक गतिशील श्रृंखला शामिल रही, जैसे कि...

  • सांस्कृतिक प्रदर्शन : इस कार्यक्रम में भारत की समृद्ध कलात्मक परंपराओं का जश्न मनाते हुए मनमोहक नृत्य और संगीत प्रदर्शन किया गया
  • बिजनेस एक्सपो और जॉब फेयर : इस आयोजन में नेटवर्किंग के अवसर और करियर की संभावनाओं की पेशकश करने वाला बिजनेस एक्सपो और जॉब फेयर लगा
  • कला मेला : इसमें पारंपरिक और समकालीन भारतीय कलाओं का प्रदर्शन किया गया
  • विक्रेता बाज़ार : शिल्प और आभूषणों सहित इस बाजार में लोगों की भागीदारी अच्छी खासी रही 
  • इंडिया यूथ ग्रुप और स्पोर्ट्स ग्रुप: इंटरैक्टिव गेम्स : इसमें शतरंज जैसी आकर्षक गतिविधियों ने युवाओं को लुभाया
  • भारतीय भोजन : विक्रेता भीमाज और पेपर्स द्वारा उपलब्ध कराए गए लोकप्रिय व्यंजनों के साथ प्रामाणिक भारतीय व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया

उल्लेखनीय रूप से पहली बार...

  • बिजनेस एक्सपो और जॉब फेयर : इस आयोजन ने अपना पहला बिजनेस एक्सपो और जॉब फेयर पेश किया
  • ISW गीत का प्रीमियर : ISW वोकल एन्सेम्बल की इस प्रस्तुति ने कार्यक्र्म का आकर्षण बढ़ाया
  • संस्कृत नाटिका : पहली बार,  ISW स्कूल की संस्कृत कक्षा ने एक संस्कृत नाटिका प्रस्तुत की
  • गर्मागरम डोसे : उपस्थित लोगों ने पहली बार वहीं पर तैयार किए गए एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन यानी ताजा बने डोसे का आनंद लिया

शियामिन मेलविले 1996 से ISW के सदस्य हैं। वह कहते हैं कि भारत दिवस के एक लंबे समय के अनुभवी प्रतिभागी के रूप में मेरा पसंदीदा काम हमारे स्वयंसेवकों के परिवारों से मिलना और हमारे पूर्व छात्र स्वयंसेवकों और पूर्व स्कूल छात्रों के साथ फिर से जुड़ना है। मेरे लिए यह स्कूल के पुनर्मिलन के साथ एक पारिवारिक समारोह की तरह है जिसमें शानदार नृत्य और भोजन शामिल है।

इंडिया सोसाइटी ऑफ वॉर्सेस्टर (ISW) के बारे में
इंडिया सोसाइटी ऑफ वॉर्सेस्टर एक जीवंत गैर-लाभकारी संगठन है जो विविध प्रकार की गतिविधियों और कार्यक्रमों की पेशकश करता है। इसकी बढ़ती सदस्यता भारत के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती है, जो इसे एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र बनाती है। ISW ग्रेटर वॉर्सेस्टर क्षेत्र में भारतीयों और स्थानीय समुदाय दोनों के लिए भारत की सांस्कृतिक विरासत में एक झरोखे के रूप में कार्य करता है। न्यू इंग्लैंड में सबसे सक्रिय भारतीय संगठनों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त ISW सांस्कृतिक समझ और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?