ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मिशिगन सिनेगॉग पर हमले की भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने की निंदा

भू-राजनीतिक तनाव के बीच बढ़ती धार्मिक नफरत के माहौल में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर डेट्रॉइट क्षेत्र के एक सिनेगॉग के गलियारे में अपना ट्रक घुसा दिया। उस समय वहां बच्चे प्रीस्कूल कक्षाओं में थे।

अमेरिका के मिशिगन स्थित वेस्ट ब्लूमफील्ड में टेम्पल इजराइल सिनेगॉग में गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद इमारत से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। यह दृश्य एक वीडियो से ली गई है। / ABC Affiliate WXYZ via REUTERS

भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने 12 मार्च को डेट्रॉइट क्षेत्र के एक सिनेगॉग पर हुए हमले पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में यहूदी विरोधी भावना की कोई जगह नहीं है। बता दें कि भू-राजनीतिक तनाव के बीच बढ़ती धार्मिक नफरत के माहौल में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर डेट्रॉइट क्षेत्र के एक सिनेगॉग के गलियारे में अपना ट्रक घुसा दिया। उस समय वहां बच्चे प्रीस्कूल कक्षाओं में थे। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में संदिग्ध को गोली मार दी गई है।

कांग्रेसमैन रो खन्ना ने इस हमले को दिल तोड़ने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यहूदी-अमेरिकी समुदाय को शांति से जीने और पूजा करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में यहूदी विरोध और हिंसा की कोई जगह नहीं है। 

वहीं कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल और कांग्रेसमैन राजा कृष्णमूर्ति ने भी इस घटना की इसी तरह निंदा की। जयपाल ने कहा कि मिशिगन में इस हिंसा से प्रभावित यहूदी समुदाय के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। हमारे पूजा स्थल सुरक्षित स्थान होने चाहिए और मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।

कृष्णमूर्ति ने त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए प्रथम प्रतिक्रिया दलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि टेम्पल इजराइल पर हमला यह याद दिलाता है कि हमें यहूदी विरोध का सामना करना होगा और हर जगह नफरत के सभी रूपों को अस्वीकार करना होगा।

कांग्रेसमैन श्री थानेदार ने भी कानून प्रवर्तन एजेंसियों का धन्यवाद किया। उन्होंने मिशिगन के यहूदी समुदाय के खिलाफ हुए इस घृणा के कृत्य की निंदा की। उन्होंने कहा कि धर्म की स्वतंत्रता हमारे देश के मूल मूल्यों में से एक है, जिसे संविधान के पहले संशोधन द्वारा संरक्षित किया गया है। मेरे विचार इस हमले से प्रभावित लोगों और पूरे समुदाय के साथ हैं।
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in