ADVERTISEMENTs

भारतीय महिला की आपबीती: झूठ बोलकर US चला गया पति, अब हमें छोड़ गया

महिला का आरोप है कि उसका पति नकली शरण का दावा कर 2022 में अमेरिका पहुंचा था और अब वहां दूसरी शादी करने की कोशिश कर रहा है।

महिला की प्रतीकात्मक तस्वीर / pexles

एक भारतीय महिला ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी सरकार और यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) से अपील की है कि उसके पति को अमेरिका से डिपोर्ट किया जाए। महिला का आरोप है कि उसका पति नकली शरण का दावा कर 2022 में अमेरिका पहुंचा था और अब वहां दूसरी शादी करने की कोशिश कर रहा है।

पीड़ित महिला समनप्रीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में नवरीत सिंह नाम के व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जो कैलिफोर्निया के फ्रैस्नो में रहता है। कौर ने दावा किया कि नवरीत ने झूठा दावा किया था कि भारत में उसकी जान को खतरा है, इसलिए उसे अमेरिका में आसाइलम (शरण) चाहिए।

विवाह के प्रमाण भी दिखाए
समनप्रीत कौर ने वीडियो में अपनी शादी का सर्टिफिकेट और विवाह का निमंत्रण पत्र भी दिखाया और कहा, मेरे पास उसके झूठे शरण के दावे का सबूत है। जब भी कहा जाएगा, मैं सब पेश कर सकती हूं। मैं अपने और अपनी 7 साल की बेटी के लिए न्याय चाहती हूं।
 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video