ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ब्रिटेन में भारतीय छात्र लापता, बीजेपी नेता ने विदेश मंत्री से की मदद की गुहार

जीएस भाटिया को आखिरी बार 15 दिसंबर को पूर्वी लंदन के कैनरी व्हार्फ में देखा गया था। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने लॉफबोरो विश्वविद्यालय और भारतीय उच्चायोग से भी उसे खोजने के प्रयास में शामिल होने का आग्रह किया। पिछले महीने लापता भारतीय छात्र मितकुमार पटेल का शव मिला था।

ब्रिटेन की लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले जीएस भाटिया 15 दिसंबर से लापता हैं। फोटो : @NISAU_UK /

ब्रिटेन की लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले जीएस भाटिया नाम का एक भारतीय छात्र 15 दिसंबर से पूर्वी लंदन से लापता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है।



मनजिंदर सिरसा के अनुसार, जीएस भाटिया को आखिरी बार 15 दिसंबर को पूर्वी लंदन के कैनरी व्हार्फ में देखा गया था। सिरसा ने लॉफबोरो विश्वविद्यालय और भारतीय उच्चायोग से भी उसे खोजने के प्रयास में शामिल होने का आग्रह किया। एक्स पर उन्होंने कहा, 'लॉफबोरो विश्वविद्यालय का छात्र जीएस भाटिया 15 दिसंबर से लापता है। आखिरी बार पूर्वी लंदन के कैनरी व्हार्फ में देखा गया था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए उन्होंने कहा कि हम @lborouniversity और @HCI_London से उनका पता लगाने के प्रयासों में शामिल होने का आग्रह करते हैं। उन्होंने एक्स पर भाटिया का निवास परमिट और कॉलेज पहचान पत्र भी पोस्ट किया है।

भाजपा नेता ने लोगों से खबर साझा करने के लिए कहा और भारतीय छात्र के बारे में कोई भी जानकारी प्रदान करने के लिए दो संपर्क नंबर साझा किए हैं। सिरसा ने आम लोगों से भी अपील की है कि इस मैसेज को अपने जानकारों को जरूर भेजें। इससे लापता छात्र को तलाशने में काफी मदद मिलेगी।

बता दें कि पिछले महीने भी एक भारतीय छात्र मितकुमार पटेल लापता हो गया था। कुछ दिन बाद नदी किनारे उसकी लाश मिली थी। पटेल सितंबर महीने में हाई एजुकेशन के लिए ब्रिटेन पहुंचे थे और 17 नवंबर को उनके लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने 21 नवंबर को पूर्वी लंदन के कैनरी घाट क्षेत्र के पास टेम्स नदी में उसका शव खोजा था।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in