ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय मूल के टीवी एडिटर ने प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार जीता

पांच साल पहले भी परांजी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुकै हैं। हेमंत मूल रूप से दक्षिण भारतीय शहर हैदराबाद से ताल्लुक रखते हैं।

 पुरस्कार के साथ परांजी। पुरस्कार के साथ परांजी। / EMMY

टीवी प्रोडक्शन प्रोफेशनल हेमंत परांजी ने अपना दूसरा एमी (EMMY) पुरस्कार जीता है। करीब पांच साल पहले भी परांजी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुकै हैं। हेमंत मूल रूप से दक्षिण भारतीय शहर हैदराबाद से ताल्लुक रखते हैं।  

जानकारी के अनुसार हेमंत परांजी एक टीवी प्रोडक्शन प्रोफेशनल हैं जो 1991 में भारत से आए थे और न्यूयॉर्क शहर में ABC, NBC, CBS जैसे विभिन्न टीवी चैनलों के लिए न्यूजकास्ट का संपादन कर रहे हैं। 

परांजे ने ABC के 'वर्ल्ड न्यूज टुनाइट विद डेविड मुइर' की संपादकीय टीम का हिस्सा होने के लिए अपना दूसरा EMMY पुरस्कार जीता है। उन्होंने इससे पहले CBS के लिए काम करते हुए वर्ष 2020 में अपना पहला EMMY जीता था। 
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?