ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कृष पटेल को SIUC की प्रतिष्ठित चांसलर स्कॉलरशिप, बड़ी बहन बनी प्रेरणा

इस फुल राइड स्कॉलरशिप में चार साल तक उनकी ट्यूशन फीस, ऑन-कैंपस हाउसिंग और भोजन सहित सभी शैक्षणिक खर्चे कवर रहेंगे।

 इस साल 600 से अधिक हाई स्कूल छात्रों ने SIUC चांसलरस्कॉलरशिप की चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। इस साल 600 से अधिक हाई स्कूल छात्रों ने SIUC चांसलरस्कॉलरशिप की चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। / Credit- SUIC

भारतीय मूल के कृष पटेल को सदर्न इलिनोइस यूनिवर्सिटी कार्बोंडेल (SIUC) की प्रतिष्ठित चांसलर स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। मैसैक काउंटी हाई स्कूल के सीनियर छात्र पटेल को पूर्ण स्कॉलरशिप के रूप में 1,07,000 डॉलर मिलेंगे। 

इस फुल राइड स्कॉलरशिप में चार साल तक उनकी ट्यूशन फीस, ऑन-कैंपस हाउसिंग और भोजन सहित सभी शैक्षणिक खर्चे कवर रहेंगे। SIUC के चांसलर ऑस्टिन ए. लेन और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल ही में स्कूल जाकर कृष पटेल को यह सम्मान प्रदान किया। 

कृष पटेल के अलावा 33 अन्य छात्रों को साल 2025 की SIUC चांसलर स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। यह विश्वविद्यालय द्वारा दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में से एक है।

इस साल 600 से अधिक हाई स्कूल छात्रों ने स्कॉलरशिप की चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। यह छात्रवृत्ति तीन वर्षों तक रिन्यू की जा सकती है बशर्ते छात्र 3.0 या उससे अधिक GPA बनाए रखें।

कृष पटेल के पैरेंट्स पंकज और हेतल पटेल मेट्रोपोलिस में रहते हैं। कृष की बड़ी बहन राजवी पटेल इसी यूनिवर्सिटी में जूनियर स्टूडेंट हैं। कृष के चुने जाने में राजवी की महत्वपूर्ण भूमिका रह है। 

SIUC के चांसलर ऑस्टिन ए. लेन ने कहा कि चांसलर स्कॉलर ऐसे छात्र होते हैं जो असंभव को संभव करने का जज़्बा रखते हैं। हमें गर्व है कि ऐसे मेधावी छात्र SIUC का हिस्सा बन रहे हैं।

SIUC के अधिकारियों और यूनिवर्सिटी के मस्कट ब्राउन डॉग ने साउथ इलिनोइस और मेट्रो ईस्ट क्षेत्र के 31 छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उनके स्कूलों में जाकर यह पुरस्कार दिया। बाकी छात्रों को ऑनलाइन मीटिंग के दौरान इसकी सूचना दी गई।
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?