ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिका में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री रखने पर भारतीय नागरिक को जेल

अमेरिका की एक अदालत ने एक भारतीय नागरिक को बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री रखने के जुर्म में 18 महीने की सजा सुनाई है। मामले में दोषी कराए दिए गए पंकज सिंह बोहरा को  जुलाई 2024 में गिरफ्तार किया गया था। 'प्रोजेक्ट सेफ चाइल्डहुड' के तहत ये कार्रवाई की गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर / Pexels

अमेरिका की एक अदालत ने 1 अप्रैल को एक भारतीय नागरिक पंकज सिंह बोहरा को बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री रखने के जुर्म में दोषी करार दिया। 35 साल के बोहरा को 18 महीने की जेल, 5 साल की सुपरवाइज्ड रिहाई, सेक्स ऑफेंडर रजिस्ट्रेशन और 100 डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

बोहरा कार्निवल क्रूज लाइन्स के पूर्व कर्मचारी थे। उन्हें जुलाई 2024 में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी के खास एजेंट्स ने न्यू ओरलियन्स के एराटो स्ट्रीट क्रूज टर्मिनल पर उनके पास बच्चों की अश्लील सामग्री पाई थी।

अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस, ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ लुइसियाना के बयान के मुताबिक, ये केस 'प्रोजेक्ट सेफ चाइल्डहुड' का हिस्सा था। ये प्रोजेक्ट जस्टिस डिपार्टमेंट ने मई 2006 में शुरू किया था। इसका मकसद बच्चों के यौन शोषण और यौन उत्पीड़न से लड़ना है। ये नेशनल लेवल की पहल है जिसमें फेडरल, स्टेट और लोकल स्तर पर संसाधनों का इस्तेमाल बच्चों का शोषण करने वालों को ढूंढ़ने, अरेस्ट करने और मुकदमा चलाने के लिए किया जाता है। साथ ही, इंटरनेट के जरिए बच्चों का शोषण करने वालों के खिलाफ पीड़ित बच्चों को बचाने की कोशिश भी की जाती है।

 

 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in