ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पीएम मोदी की पहल पर न्यूयॉर्क में भारतीय कौंसुलेट ने किया आह्वान, चलो इंडिया

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि चलो इंडिया अभियान का हिस्सा बनकर हमें गर्व है। हम पूरी दुनिया के लोगों को अतुल्य भारत के दर्शन करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

 समारोह में कौंसुल जनरल बिनय प्रधान शामिल हुए। समारोह में कौंसुल जनरल बिनय प्रधान शामिल हुए। / X @IndiainNewYork

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कश्मीर से चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान की शुरूआत की। इसी के साथ यह अभियान दुनिया भर में भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों में शुरू हो गया। 

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित समारोह में कौंसुल जनरल बिनय प्रधान शामिल हुए। कौंसुलेट की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट संदेश में उन्होंने भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों को अतुल्य भारत के राजदूत के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि वे अपने अमेरिकी दोस्तों और परिवारों को भारत की यात्रा करने और वहां की विविधता और सुंदरता को एक्सप्लोर करने के लिए प्रेरित करें। 


 



एक अन्य पोस्ट में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि चलो इंडिया अभियान का हिस्सा बनकर हमें गर्व है। हम पूरी दुनिया के लोगों को अतुल्य भारत के दर्शन करने के लिए आमंत्रित करते हैं। आप भी अपने कम से कम पांच मित्रों को भारत की मनोहारी विविधता का लुत्फ लेने के लिए प्रेरित करें। यही समय है, जब आप चलो इंडिया अभियान से जुड़ें। 

दूतावास की तरफ से ये आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद किया गया है, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से अपील की थी कि वे अपने कम से कम पांच मित्रों को पर्यटक के रूप में भारत की यात्रा करने के लिए प्रेरित करें। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से भी खुद अपने देश की यात्रा करने और उसे प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में मदद करने का आह्वान किया है।
 
उनके कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि विदेशों में तीन करोड़ से अधिक भारतीय समुदाय के सदस्य रहते हैं। ये भारत के सांस्कृतिक दूत के रूप में कार्य करते हुए भारतीय पर्यटन में चार चांद लगाने में महत्वपूर्ण सहयोग कर सकते हैं। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related