IDY 2025: शंघाई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने आयोजित किया स्वास्थ्य कार्यक्रम

चीन के बड़े शहर शंघाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत के महावाणिज्य दूतावास ने योग कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें योग के अलावा आयुर्वेद, सात्विक भोजन ध्यान समेत स्वास्थ्य परंपराओं पर जोर दिया गया।

शंघाई महावाणिज्य दूतावास में वेलनेस कार्यक्रम /

शंघाई स्थित  महावाणिज्य दूतावास में योग दिवस (International Yoga Day 2025) पर यह कार्यक्रम वाणिज्य दूतावास द्वारा सूजौ, यिवू, हांग्जो, शाओक्सिंग और नानजिंग जैसे शहरों में आयोजित IDY 2025 गतिविधियों में भागीदारी के बाद आयोजित किया गया। इस वर्ष योग कार्यक्रम की थीम, "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" कार्यक्रम के केंद्र में थी। इस दौरान भारत की इस पहल में स्थायी स्वास्थ्य प्रथाओं की वैश्विक प्रासंगिकता पर जोर दिया गया।

शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूतावास की ओर से 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) पर 27 जून को आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वी चीन के भारतीय प्रवासी सदस्य और स्थानीय चीनी समुदाय एक साथ आए। योग कार्यक्रम में ध्यान सत्र और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कार्यशालाएं मुख्य आकर्षण रहीं। इसके अलावा शारीरिक और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर भी चर्चा की गई। 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in