ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर के यूएस वीजा में देरी, वर्ल्ड चैंपियनशिप में भागीदारी खतरे में

वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियनशिप पहली बार अमेरिका में होने जा रही है। यह चैंपियनशिप न्यूयॉर्क सिटी में 26 दिसंबर से होने वाली है।

अर्जुन एरिगैसी ने कुछ महीने पहले विश्वनाथन आनंद के बाद 2800 रेटिंग हासिल करने वाला दूसरा भारतीय बनकर इतिहास रचा था।  / Photo Courtesy # X/@ArjunErigaisi

दुनिया के चौथे नंबर के भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी की आगामी वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में भागीदारी खतरे में पड़ सकती है। वजह ये वीजा में देरी। 

यह चैंपियनशिप न्यूयॉर्क सिटी में 26 दिसंबर से होने वाली है। इसमें दुनिया भर के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। एरिगैसी ने इस साल की शुरुआत में विश्वनाथन आनंद के बाद 2800 रेटिंग हासिल करने वाला दूसरा भारतीय बनकर इतिहास रचा था। 

एरिगैसी ने पिछले हफ्ते वीजा स्टैंपिंग के लिए भारत स्थित अमेरिकी दूतावास में पासपोर्ट जमा कराया था। लेकिन 20 दिसंबर तक उन्हें पासपोर्ट वापस नहीं मिला। हालांकि देरी की असल वजह का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन प्रशासनिक बैकलॉग, सुरक्षा जांच या अतिरिक्त दस्तावेज़ों की जरूरत जैसे कारण हो सकते हैं।

एरिगैसी ने अमेरिकी दूतावास से प्रक्रिया जल्दी पूरा करने का अनुरोध किया है। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आदि से भी मदद मांगी है। सरकार ने इस मसले पर युवा कार्यक्रम एवं खेल परिसंघ और अखिल भारतीय शतरंज परिसंघ से जवाब मांगा है।

वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियनशिप पहली बार अमेरिका में होने जा रही है। यह वॉल स्ट्रीट के सिप्रियानी वेन्यू पर आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को लगभग 1.5 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। 

इस बार चैंपियनशिप में मैग्नस कार्लसन और हिकारू नाकामुरा जैसे शीर्ष खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। भारत के अग्रणी ग्रैंडमास्टर्स में से एक होने के नाते एरिगैसी के लिए ये चैंपियनशिप काफी अहम है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in