ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मुंबई यूनिवर्सिटी की छात्रा रहीं सोनिया फर्नांडिज को Politico ने दी अहम जिम्मेदारी

भारतीय मूल की सोनिया फर्नांडिज भारत में मुंबई यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान और समाजशास्त्र में बीए हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट और रोजगार संबंधों में मास्टर किया है।

 मानव संसाधन मैनेजमेंट में सोनिया फर्नांडिज के पास दो दशकों का अनुभव है।  मानव संसाधन मैनेजमेंट में सोनिया फर्नांडिज के पास दो दशकों का अनुभव है। / @POLITICOPress

भारत में मुंबई यूनिवर्सिटी की छात्रा रहीं भारतीय अमेरिकी सोनिया फर्नांडिज को Politico ने अपना पहला डायवर्सिटी ऑफिसर और ग्लोबल चीफ ह्यूमैन रिसोर्स अधिकारी बनाया है। सोनिया की नियुक्ति 8 फरवरी से प्रभावी होगी। इस नई भूमिका में वह विभिन्न देशों में पर Politico की प्रतिभाओं को जोड़ने और उनका नेतृत्व करने के लिए जिम्मेदार होंगी।

इसके अलावा वह पॉजिटिव बदलाव लाएंगी जो सात न्यूजरूम, दो महाद्वीपों और सात टाइम जोन में फैले संस्थान की बेहतरी, प्रोफेशनल ग्रोथ और अनुभव को प्रभावित और उन्नत करेगी। मुख्य विविधता अधिकारी के रूप में उनकी दोहरी भूमिका एक विविध, समावेशी और सशक्त कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए Politico की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इससे पहले फर्नांडिज ग्लोबल विज्ञापन एजेंसी WPP के मीडियाकॉम एशिया पैसिफिक डिवीजन की चीफ पीपल ऑफिसर थीं। इस भूमिका में वह 15 देशों में 2500 कर्मचारियों के वेलफेयर के लिए जिम्मेदार थी। वह KPMG, Bain & Co, BBC, MediaCom, जैसी ग्लोबल संस्थाओं में काम कर चुकी है, जहां उन्होंने डिजाइन और एक्सक्यूशन पर ध्यान देने के साथ प्रोगेसिव मानव संसाधन स्ट्रैटजी की अगुवाई की।

न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और भारत में रहने और काम करने का उनके पास व्यापक अनुभव है। मानव संसाधन रणनीतियों और ऑपरेटिंग मॉडल का इस्तेमाल करते हुए कर्मशियल टारगेट को हासिल करने में वह माहिर हैं।

Politico का कहना है कि 15 देशों में 75 ग्रास रूट लेवल के प्रोग्राम डिजाइन करने और लागू करने के बाद सोनिया डायवर्सिटी, इक्विटी और इन्क्लूसन (DEI) पहलों को आगे बढ़ाने में एक सहयोगी बल हैं। इसके अलावा उन्होंने रणनीतिक टैलेंट-मैपिंग कार्यक्रम लागू करना और बड़े-स्तर के भर्ती प्रोजेक्ट को निगरानी करने उनके काम में शामिल रहा है।

भारतीय मूल की सोनिया फर्नांडिज भारत में मुंबई यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान और समाजशास्त्र में बीए हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट और रोजगार संबंधों में मास्टर किया है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?