भारतीय-अमेरिकी रमेश जयनाथन क्लेम्सन यूनिवर्सिटी में विभागाध्यक्ष नियुक्त

रमेश जयनाथन विभाग में अनुसंधान को आगे बढ़ाने, फैकल्टी मेंटरशिप को मजबूत करने और ग्रेजुएट प्रोग्राम का विस्तार करने की दिशा में नेतृत्व करेंगे।

रमेश जयनाथन /

अमेरिका की क्लेम्सन यूनिवर्सिटी ने भारतीय-अमेरिकी न्यूट्रिशन शोधकर्ता प्रोफेसर रमेश जयनाथन को डिपार्टमेंट ऑफ फूड, न्यूट्रिशन एंड पैकेजिंग साइंसेज़ (FNPS) का नया चेयर नियुक्त किया है। वे विभाग में अनुसंधान को आगे बढ़ाने, फैकल्टी मेंटरशिप को मजबूत करने और ग्रेजुएट प्रोग्राम का विस्तार करने की दिशा में नेतृत्व करेंगे।

जयनाथन ने कहा कि उनके कार्यक्षेत्र में फैकल्टी डेवलपमेंट, शोध क्षमता बढ़ाना, छात्र सफलता सुनिश्चित करना, इंटरडिसिप्लिनरी सहयोग को बढ़ावा देना और उद्योग, सरकार व पूर्व छात्रों के साथ साझेदारी को मजबूत करना शामिल होगा।

यह भी पढ़ें- आर्ष विद्या गुरुकुलम की 39वीं वर्षगांठ: पेंसिल्वेनिया में होगा भव्य उत्सव

उन्होंने कहा, मेरा लक्ष्य ऐसा शैक्षणिक माहौल बनाना है जिससे FNPS की पहचान, प्रभाव और बाहरी फंडिंग बढ़े। मेंटरशिप मेरे नेतृत्व का अहम हिस्सा है और मैं छात्रों व फैकल्टी को उनके पेशेवर लक्ष्यों तक पहुंचने में सहयोग करता रहूंगा।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in