ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

केन्सास में भारतीय मूल के पादरी की गोली मारकर हत्या

चर्च के नेताओं और स्थानीय लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

 भारतीय मूल के पादरी अरुल करसाला भारतीय मूल के पादरी अरुल करसाला / Facebook

भारतीय मूल के कैथोलिक पादरी फादर अरुल करसाला की 3 अप्रैल को अमेरिका के केन्सास राज्य के सेनेका शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी कैनसस सिटी के आर्चडायसीज़ ने 3 अप्रैल को फेसबुक पोस्ट के ज़रिए दी।

फादर अरुल करसाला सेनेका स्थित सेंट्स पीटर एंड पॉल कैथोलिक चर्च के पादरी थे और उन्हें एक समर्पित आध्यात्मिक मार्गदर्शक व समुदाय के प्रिय सदस्य के रूप में जाना जाता था। वे भारत के कडप्पा (आंध्र प्रदेश) जिले से थे और पिछले 20 वर्षों से कैनसस के आर्चडायसीज़ में सेवाएं दे रहे थे। वे नेमाहा-मार्शल क्षेत्र के डीन भी थे।

यह भी पढ़ें-  यूके में भारतवंशी नागरिक को 18 साल की जेल, ये है पूरा मामला

चर्च के नेताओं और स्थानीय लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। फिलहाल हत्या की जांच चल रही है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

फादर करसाला की सेवा और समर्पण को याद करते हुए स्थानीय समुदाय उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?