ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना को समुदाय से मिली सराहना

प्रमुख व्यवसायी अशोक भट्ट ने शनिवार को बे एरिया में प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकियों की एक सभा में कहा कि रो खन्ना इस देश में राजनीतिक नेताओं की एक नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 खन्ना कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। Image : X@Ro Khanna खन्ना कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। Image : X@Ro Khanna /

भारत और अमेरिका की साझेदारी को मजबूत करने में भारतीय-अमेरिका कांग्रेसी रो खन्ना (47) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही नहीं, खन्ना समुदाय और नई पीढ़ी को राजनीति में आने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। यह कहना है अमेरिका में बसे समुदाय के प्रख्यात नेताओं का।

Demo Image : NIA

खन्ना कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह जिला सिलिकॉन वैली का एक बड़ा हिस्सा है। रो कांग्रेसनल इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष भी हैं और इस कॉकस को उन्होंने नया जीवन दिया है। विदेशों में आकार के हिसाब से अमेरिकी कांग्रेस कॉकस सबसे बड़ा है और इसका एक सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव जिसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

प्रमुख व्यवसायी अशोक भट्ट ने शनिवार को बे एरिया में प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकियों की एक सभा में कहा कि रो (खन्ना) इस देश में राजनीतिक नेताओं की एक नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। 21वीं सदी में अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने के लिए जो काम रो ने किया है उसे मैंने खुद देखा है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के असरदार लोगों के एक समूह ने खन्ना के तमाम सामाजिक कार्यों की सराहना करने और उनकी शिनाख्त करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया था।

उद्यमी खांडेराव कांड ने कहा कि खन्ना पहले भारतीय-अमेरिकी हैं जो इंडिया कॉकस की अध्यक्षता कर रहे हैं। इंडिया कॉकस को पुनर्जीवित करने और इसे 140 तक बढ़ाने, अमेरिका-भारत संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और भारत के प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करने के वास्ते मैं उनकी सराहना करता हूं। रो के नेतृत्व में ही कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भारत यात्रा पर गया। रो अप्रवासन जैसे मुद्दों पर भारतीय प्रवासियों को समर्थन भी दे रहे हैं।

एक अन्य समुदाय नेता महेश पटेल ने कहा कि खन्ना एक प्रेरक नेता हैं और लगातार परिपक्व होते रहे हैं। उन्होंने अमेरिका-भारत साझेदारी को बेहतर बनाने के लिए बहुत कुछ किया है और भारतीय अमेरिकियों की नई पीढ़ी को राजनीतिक लक्ष्यों की तरफ जाने के लिए वह प्रेरित कर रहे हैं। उनके सामाजिक-राजनीतिक कार्यों की वजह से राष्ट्रीय स्तर पर उनका कद बढ़ा है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?