ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सीईओ ने एयर इंडिया के फर्स्ट क्लास केबिन की दुर्दशा दिखाई, एयरलाइंस ने उठाया ये कदम

कैपटेल इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ अनिप पटेल ने शिकागो से दिल्ली जाने के लिए फर्स्ट क्लास टिकट पर 6,300 डॉलर खर्च किए थे। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके कहा कि उनका अनुभव कतई सुखद नहीं रहा। 

भारतीय अमेरिकी सीईओ अनिप पटेल ने एयर इंडिया की सेवाओं पर सवाल उठाया है। / image : unsplash/John McArthur

शिकागो से दिल्ली की 15 घंटे की नॉन-स्टॉप उड़ान के बाद एक भारतीय-अमेरिकी सीईओ ने एयर इंडिया की सेवाओं की गुणवत्ता की तीखी आलोचना की। उन्होंने फर्स्ट क्लास केबिन में टूटे सामान और गंदगी के अलावा खाने-पीने के सामान पर भी सवाल उठाया। 

कैपटेल इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ अनिप पटेल ने शिकागो से दिल्ली जाने के लिए फर्स्ट क्लास टिकट पर 6,300 डॉलर खर्च किए थे। यात्रा के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके एयरलाइन की खिंचाई की और कहा कि उनका अनुभव कतई सुखद नहीं रहा, जिसका एयरलाइन दावा करती है। 

पटेल ने वीडियो की शुरुआत में बताया कि यह शिकागो से दिल्ली की नॉन-स्टॉप एयर इंडिया फ्लाइट है। इसका एक तरफ का किराया 6300 डॉलर है। यहां का फर्स्ट क्लास केबिन देखिए। यह मेरी अब तक की यात्राओं में सबसे खराब रहा है। 

उन्होंने वीडियो में दावा किया कि केबिन की चीजें टूटी हुई और गंदी हैं। वहां बाल पड़े थे। सब कुछ कटा-फटा था। उन्होंने कुर्सी पर दाग धब्बे दिखाते हुए कहा कि ये ऐसी चीजें हैं, जो आसानी से ठीक हो सकती थीं लेकिन एयरलाइन स्टाफ ने सफाई पर ध्यान तक नहीं दिया। 



उन्होंने दावा किया कि खाने के मेन्यू में लिखी चीजों में से 30 प्रतिशत आइटम उपलब्ध ही नहीं थे। बाकी चीजें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जा रही थीं। पटेल ने नट्स, समोसे और सूप का ऑर्डर दिया। जब समोसा आया तो उसे उन्होंने औसत दर्जे का बताया। सूप को जरूर स्वादिष्ट बताते हुए कहा कि इस फ्लाइट में यही एकमात्र अच्छी चीज है। 

पटेल ने कहा कि उन्हें गर्म फेस वाइप के नाम पर ठंडा तौलिया दिया गया। उनकी हताशा तब और बढ़ गई, जब उन्हें 15 घंटे की उड़ान के लिए दौरान बेकार हेडफोन दिया गया। पटेल ने फ्लाइट में अपने अनुभव को एक बुरा सपना करार दिया।

उनके इस वीडियो के बाद एयर इंडिया के नवीनीकरण प्रयासों और सर्विस मानकों पर गंभीर बहस छिड़ गई। वीडियो को 7.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। बाद में पटेल ने एक पोस्ट में बताया कि मैंने एयर इंडिया में कोई कंप्लेंट नहीं की थी, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने मुझे फोन किया और पूरी टिकट के पैसे रिफंड कर दिए। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in