ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन-2024 की इस प्रमुख कमिटी से जुडे़ भारतीय-अमेरिकी अजय भुटोरिया

अजय भुटोरिया की नियुक्ति 19-23 अगस्त को शिकागो में होने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन से पहले हुई है। यह पार्टी में भुटोरिया की महत्वपूर्ण भूमिका और उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ अजय भुटोरिया। / X @ajainb

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख नेता अजय भूटोरिया को डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) 2024 की रूल्स कमिटी में शामिल किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के अंदर भुटोरिया की महत्वपूर्ण भूमिका और इसका एजेंडा आगे बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

अजय भुटोरिया की नियुक्ति करने का फैसला डीएनसी की 19-23 अगस्त को शिकागो में होने वाली बैठक से पहले हुआ है। रूल्स कमिटी के सदस्य के रूप में भूटोरिया अन्य सदस्यों के साथ मिलकर प्रक्रियात्मक नियमों को आकार देने, एजेंडा तय करने और सम्मेलन के लिए अधिकारियों का चयन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

डेमोक्रेटिक सिद्धांतों में अजय भुटोरिया की गहरी निष्ठा और एशियाई-अमेरिकी समुदाय की पैरोकारी उन्हें कैलिफोर्निया में पार्टी का उपयुक्त प्रतिनिधि बनाती है। रूल्स कमिटी में भूटोरिया की नियुक्ति डेमोक्रेटिक पार्टी में भारतीय अमेरिकी नेताओं की बढ़ती ताकत और पार्टी के भविष्य की दशा-दिशा तय करने में उनके योगदान को दर्शाती है। 

नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए भूटोरिया ने कहा कि इस कार्यक्रम में पार्टी और कैलिफोर्निया राज्य का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक सम्मान की बात है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह एक सफल और प्रभावशाली कन्वेंशन के आयोजन में भागीदारी करने के लिए समर्पित हैं। यह कन्वेंशन डेमोक्रेटिक पार्टी की एकता और प्रगति की भावना को दर्शाता है। 

बता दें कि डीएनसी कन्वेंशन में तीन स्थायी समितियां हैं, जिनमें से हरेक की अलग-अलग जिम्मेदारियां हैं। नियम समिति के अलावा क्रेडेंशियल कमेटी प्रतिनिधियों की मान्यता और सीटिंग से संबंधित विवादों को हल करती है। वहीं प्लेटफ़ॉर्म कमिटी विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का प्रस्तावित मंच तैयार करने का काम करती है। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in