ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत, नामीबिया को 13-0 से रौंदा

इस शानदार जीत के साथ भारत ग्रुप टेबल में टॉप पर पहुंच गया है और अगले मैचों के लिए टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ गया है।

भारत ने नामिबिया को हराया। / hockey india

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली में खेले जा रहे FIH जूनियर महिला हॉर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पहले ही मैच में नामीबिया को 13-0 से हराकर टूर्नामेंट में सबसे मजबूत शुरुआत करने वाली टीमों में जगह बना ली।

मैच चिली के सैंटियागो स्थित सेंट्रो डेपोर्टिवो डे हॉकी मैदान में खेला गया। भारत की ओर से हीना बानो (35’, 35’, 45’) और कनिका सिवाच (12’, 30’, 45’) ने हैट्रिक लगाई। वहीं साक्षी राणा (10’, 23’) ने दो गोल किए। इनके अलावा बिनिमा धन, सोनम, साक्षी शुक्ला, इशिका, और मनीषा ने भी गोल दागे।

भारत ने शुरुआत से ही मैच पर कब्जा बना लिया था। मैच के पहले 30 सेकंड में ही पहला शॉट ऑन टारगेट लगा और भारत ने लगातार दबाव बनाते हुए पहले क्वार्टर में ही 4 गोल कर दिए। साक्षी राणा ने शानदार रिवर्स हिट से पहला गोल दागा, जिसके बाद कनिका, बिनिमा और सोनम ने गोल करते हुए स्कोर 4-0 कर दिया।

यह भी पढ़ें- जूनियर पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप: फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 8-3 से रौंदा

दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा। साक्षी राणा ने एक और गोल करते हुए बढ़त 5-0 की, जिसके बाद साक्षी शुक्ला ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया। हाफ टाइम तक भारत 7-0 की मजबूत बढ़त बना चुका था।

तीसरे क्वार्टर में हीना बानो ने लगातार दो गोल करके अपनी चमक दिखाई। पेनल्टी कॉर्नर पर मिली रिबाउंड से इशिका ने दसवां गोल किया। इसके बाद हीना ने अपना तीसरा और कनिका ने अपना तीसरा गोल दागकर भारत को 12-0 पर पहुंचा दिया।

अंतिम क्वार्टर में भारत ने कई बदलाव किए, लेकिन टीम ने हमले जारी रखे। मैच के आखिरी मिनट में मनीषा (60’) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत की जीत 13-0 से पक्की कर दी।

 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in