ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारत ने कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित किया

रिपोर्ट के अनुसार भारत में नामित 'आतंकवादी' पन्नू ने 12 मार्च से पहले भारतीय स्टॉक को डंप करने और अमेरिकी स्टॉक खरीदने का आह्वान किया है।

ब्रैम्पटन में छिपा गोल्डी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य है। Image : social media /

भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। भारत के गृह मंत्रालय ने सोमवार को गोल्डी को आतंकी घोषित किया। इससे एक ही दिन पहले भारत सरकार ने लखबीर सिंह लांडा को भी आतंकी घोषित किया था। कहा जाता है कि ये दोनों कनाडा में शरण लिये हुए हैं।

बताया जाता है कि ब्रैम्पटन में छिपा गोल्डी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य है। भारत के पंजाब राज्य में सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA), 1967 के तहत कार्रवाई की गई है। गोल्डी भारत की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साथी है। गोल्डी की भारत में रंगदारी, सीमापार से हथियार और नशा तस्करी के कई मामलों में तलाश है।

गोल्डी के खिलाफ भारत में हत्या, हत्या के प्रयास और हथियारों की तस्करी व नशा तस्तकी जैसे दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं। इंटरपोल उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर चुका है। पंजाब पुलिस गोल्डी के कई ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदर सिंह उर्फ सतिंदर सिंहजीत सिंह है। वह वर्ष 2021 में भारत से कनाडा भाग गया था। कभी से वह भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

बताया जाता है कि भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने विदेशों से संचालित गिरोहों की लंबी पड़ताल के बाद एक सूची तैयार की है। इस सूची में 28 बड़े कुख्यात गैंगस्टर्स के नाम हैं। कुछ ही दिन पहले NIA ने 43 खालिस्तान समर्थकों की पहचान की है जो कथित तौर पर 19 मार्च को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान लंदन में भारतीय उच्चायोग में हिंसा में शामिल थे और जिन्होंने कथित तौर पर 2 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाया था।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in