ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

गाजा हमले में पत्रकारों की मौत को भारत ने बताया चौंकाने वाला, कहा- खेदजनक

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने हमेशा संघर्ष में नागरिकों की जान जाने की निंदा की है। हम समझते हैं कि इजरायली अधिकारियों ने पहले ही जांच शुरू कर दी है।

गाजा के एक अस्पताल पर इजरायली हमले में पांच पत्रकारों की मौत हो गई है। / X@Benjamin Netanyahu/File

गाजा में अक्टूबर 2023 से शुरू हुए युद्ध में मरने वाले पत्रकारों की संख्या लगभग 200 तक जा पहुंची है। हालांकि इजरायल ने युद्ध शुरू होने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों को गाजा में स्वतंत्र रूप से जाने पर रोक लगा दी है लेकिन इस बीच गाजा के एक अस्पताल पर इजरायली हमले में पांच पत्रकारों की मौत हो गई है। 

घटना पर भारत ने दुख जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों की हत्या चौंकाने वाली और दुखद है। भारत ने संघर्ष में नागरिकों की जान जाने की हमेशा निंदा की है। हालिया हमले में कुल 21 लोग मारे गए, जिनमें अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लिए काम करने वाले पांच पत्रकार भी शामिल थे।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों की हत्या चौंकाने वाली और बेहद खेदजनक है। भारत ने हमेशा संघर्ष में नागरिकों की जान जाने की निंदा की है। हम समझते हैं कि इजरायली अधिकारियों ने पहले ही जांच शुरू कर दी है।



मामला उस समय सामने आया जब सोमवार को इजरायली सेना ने नासिर अस्पताल पर दो बार हमला किया। बताया जा रहा कि पहला हमला होने के बाद जब बचावकर्मी घायलों तक पहुंचे तभी दूसरा हमला हुआ। इसी हमले में 21 लोग मारे गए। 

मरने वालों में अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लिए काम करने वाले पांच पत्रकार भी शामिल थे। दूसरे हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बचावकर्मी और पत्रकार सीधे तौर पर चपेट में आ गए। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसी हमले पर प्रतिक्रिया दी है।
 

Comments

Related