डलास के मोटेल में इस सप्ताह हुई हत्या के मामले की जांच कर रही टीम को अहम सुराग हाथ लगे हैं। रिपोर्ट के मुतबिक, चंद्र मौली नागमलैया का एक 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज के साथ विवाद हो गया। और यह विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। कोबोस-मार्टिनेज ने पहले चंद्रमौली की पत्नी और बेटे पर हमला किया। जब चंद्रमौली ने इसका विरोध किया तो हमलावर ने उनका सिर पर वार कर दिया। इस नृशंसा हत्या की भारतीय समुदाय ने कड़ी निंदा की है।
यह घटना 10 सितंबर की है, जब डलास में चंद्र मौली नागमलैया ओल्ड ईस्ट डलास स्थित डाउनटाउन सूट्स मोटल में ठहरे हुए थे। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चंद्र मौली पर हमलावर ने चंद्रमौली पर धारदार हथियार से हमलाकर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया।
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login