भारतीय अमेरिकी अधिवक्ता आरती अजीत हिरानी (Arti Ajit Hirani) को बड़ी सफलता मिली है। अब वे दूसरी भारतीय अमेरिकी हैं, जिन्हें फ्लोरिडा बार यंग लॉयर्स डिवीजन (YLD) के 75वें वार्षिक कन्वेंशन के दौरान वर्ष 2025-2026 के अध्य7 चुना गया है।
फ्लोरिडा बार यंग लॉयर्स डिवीजन (YLD) अधिवक्ताओं को एक ऐसा डिवीजन है जो 36 वर्ष से कम आयु के या अपने पहले पांच वर्षों के अभ्यास में सभी फ्लोरिडा बार सदस्यों का प्रतिनिधित्व करता है। YLD की अध्यक्ष बनने के बाद हिरानी ने गर्व व्यक्त किया और इसे फ्लोरिडा में भारतीय अमेरिकियों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा, "यह ना केवल मेरे लिए एक बहुत व्यक्तिगत क्षण है, बल्कि पूरे फ्लोरिडा के कानूनी समुदाय के बदलाव की आहट है।"
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login