ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

जॉर्जिया में हरियाणा मूल के भारतीय छात्र की हत्या, बेघर है हत्यारा

जिस व्यक्ति पर छात्र की हत्या का आरोप है उसका नाम जूलियन फॉकनर है। फॉकनर के पास अपना घर नहीं था। जिस स्टोर में फॉकनर रह रहा था छात्र ने उससे वहां से चले जाने को कहा था। बस इसी बात पर फॉकनर को गुस्सा आ गया और उसने छात्र पर हमला बोल दिया।

 विवेक सैनी यहां एक फूड मार्ट में पार्ट टाइम काम भी करता था।  विवेक सैनी यहां एक फूड मार्ट में पार्ट टाइम काम भी करता था। / Image : NIA

जॉर्जिया में एक भारतीय मूल के छात्र की बेरहमी से की गई हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जहां वारदात को अंजाम दिया गया वहां काम करने वाले लोगों में दहशत है। घटना 15 जनवरी, लिथोनिया की है। बताया जाता है कि हत्यारा बेघर है। विवेक सैनी नाम का छात्र मूल रूप से भारत के हरियाणा राज्य का था और यहां एक फूड मार्ट में पार्ट टाइम काम भी करता था। 

जिस व्यक्ति पर छात्र की हत्या का आरोप है उसका नाम जूलियन फॉकनर है। फॉकनर के पास अपना घर नहीं था। जिस स्टोर में फॉकनर रह रहा था छात्र ने उससे वहां से चले जाने को कहा था। बस इसी बात पर फॉकनर को गुस्सा आ गया और उसने छात्र पर हमला बोल दिया। 

स्टोर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने स्थानीय चैनल को बताया कि फॉकनर ने उनसे चिप्स और कोक मांगी थी। हमने उसे सब कुछ दिया। पानी भी दिया। फिर उसने कहा कि क्या उसे कंबल मिल सकता है। कर्मचारी ने कहा कि हमारे पास कंबल नहीं है लिहाजा मैंने उसे अपनी जैकेट दे दी। मगर उसके बाद भी वह कभी बाहर जा रहा था और फिर कभी लौट रहा था। इसी के साथ वह सिगरेट, पानी और बहुत सी चीजें मांग रहा था। वह सारा समय बैठा रहता था और हमने कभी उससे जाने को भी नहीं कहा क्योंकि हम जानते हैं कि ठंड कड़ाके की है। 

मगर 15 जनवरी को सैनी ने फॉकनर से चले जाने को कहा। यह कहकर जैसे ही सैनी जाने लगा तो फॉकनर ने उस पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमला इतना जबर्दस्त था कि सैनी की मौत हो गई। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?