हर्ष गंगाधरबटला / UNC Hussman School of Journalism and Media
भारतीय-अमेरिकी अकादमिक हर्ष गंगाधरबटला को यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के UNC हसमैन स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मीडिया का अंतरिम डीन नियुक्त किया गया है। यह घोषणा 29 जुलाई को स्कूल के एग्जीक्यूटिव वाइस चांसलर और प्रोवोस्ट मैग्नस एगरस्टेड ने की।
गंगाधरबटला स्कूल में एकेडमिक और फैकल्टी मामलों के सीनियर एसोसिएट डीन और ह्यूग मॉर्टन डिस्टिंग्विश्ड प्रोफेसर हैं। हर्ष 1 अगस्त को यह पद संभालेंगे। वे 'राउल रीस' की जगह लेंगे, जिन्होंने रिसर्च और टीचिंग पर ध्यान देने के लिए चार साल तक डीन रहने के बाद पद छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें: NY कॉलेज में वीर सावरकर छात्रवृत्ति की स्थापना, सौजन्य अनंत होनकन
यूनिवर्सिटी के अनुसार, गंगाधरबटला के पास हायर एजुकेशन में एक दशक से अधिक का प्रशासनिक अनुभव है। यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना में शामिल होने से पहले, उन्होंने प्रोवोस्ट की उस कमेटी में काम किया जिसने यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर में कॉलेज ऑफ मीडिया, कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन की स्थापना में मदद की थी। यह संस्थान का 53 वर्षों में पहला नया कॉलेज था।
उन्होंने कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट के एसोसिएट डीन के तौर पर भी काम किया और इसके एडवरटाइजिंग, पब्लिक रिलेशंस और मीडिया विभाग के संस्थापक चेयरपर्सन भी रहे।
गंगाधरबटला ने एकेडमिक संगठनों में लीडरशिप की भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें अमेरिकन एकेडमी ऑफ एडवरटाइजिंग के प्रेसिडेंट के तौर पर काम करना और एसोसिएशन फॉर एजुकेशन इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के एडवरटाइजिंग डिवीनज का नेतृत्व करना शामिल है।
उन्हें कई करियर सम्मान मिले हैं, जिनमें टीचिंग में उत्कृष्टता के लिए चार्ल्स एच. सैंडेज अवार्ड और फैकल्टी उत्कृष्टता के लिए विलियम पैडेन अवार्ड शामिल हैं।
उनकी रिसर्च एडवरटाइजिंग में टेक्नोलॉजी की भूमिका, समाज में एडवरटाइजिंग की भूमिका और एनवायरनमेंटल कम्युनिकेशन पर केंद्रित है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि उनका एकेडमिक बैकग्राउंड कई विषयों में फैला हुआ है; उन्होंने भारत में मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अंडरग्रेजुएट डिग्री, मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी से एडवरटाइजिंग में मास्टर डिग्री और यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास एट ऑस्टिन से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है।
यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना ने कहा कि वह आने वाले महीनों में UNC हसमैन स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मीडिया के लिए स्थायी डीन की तलाश शुरू करेगी।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login