ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

प्रवासियों के मुद्दे पर ट्रम्प को हैरिस का तीखा जवाब, मेक्सिको बॉर्डर से दिया सख्ती का संदेश

इस यात्रा के जरिए हैरिस दिखाना चाहती हैं कि रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अवैध रूप से सीमा पार करने वालों पर नरमी बरतने के उन पर बार-बार लगाए जा रहे आरोपों में दम नहीं है।

 बाइडेन के चुनावी रेस से हटने के बाद हैरिस की एरिजोना के डगलस में बॉर्डर की यह पहली यात्रा है। बाइडेन के चुनावी रेस से हटने के बाद हैरिस की एरिजोना के डगलस में बॉर्डर की यह पहली यात्रा है। / X @KamalaHarris

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में इमिग्रेशन को लेकर तेज होती बहस के बीच उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर जाने का फैसला किया। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य यह दिखाने की कोशिश करना है कि वह अवैध प्रवासन को लेकर सख्त हैं।

जुलाई में राष्ट्रपति जो बाइडेन के चुनावी रेस से हटने के बाद हैरिस की एरिजोना के डगलस में बॉर्डर की यह पहली यात्रा है। इस यात्रा के जरिए हैरिस दिखाना चाहती हैं कि रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अवैध रूप से सीमा पार करने वालों पर नरमी बरतने के उन पर बार-बार लगाए जा रहे आरोपों में दम नहीं है।

रिपब्लिकन नेता ट्रम्प द्वारा प्रवासियों को लेकर कथित झूठे व नस्लवादी दावों और अवैध प्रवासियों को बड़े पैमाने पर निष्कासित करने के वादों ने इमिग्रेशन को चुनाव का प्रमुख मुद्दा बना दिया है। रिपब्लिकन नेता लंबे समय से हैरिस पर प्रवासन और अर्थव्यवस्था पर कमजोर रुख अपनाने का आरोप लगाते रहे हैं। 

हैरिस की बॉर्डर की यात्रा को लेकर भी ट्रम्प ने निशाना साधा है। यात्रा से एक दिन पहले ट्रम्प ने उपराष्ट्रपति हैरिस को 'इस विनाश का वास्तुकार' बताया और आरोप लगाया कि उन्होंने मेक्सिको के साथ दक्षिणी सीमा को 'पूरी तरह से बर्बाद' कर दिया है। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें (हैरिस को) अपना हवाई किराया बचाना चाहिए। उन्हें व्हाइट हाउस वापस जाना चाहिए और राष्ट्रपति को सीमा बंद करने के लिए कहना चाहिए।

ट्रम्प ने मीडिया से बातचीत में अपने इस दावे को भी दोहराया कि प्रवासी हमारे देश को संक्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों ने अपने समुदायों को इस अचानक से आई अवैध एलियंस की घुटन भरी बाढ़ से नष्ट होते देखा है। यह एक बाढ़ है। यह एक हमला है। 

दरअसल इस तरह प्रवासियों को लक्षित करने वाली अपने विभाजनकारी बयानबाजी को ट्रम्प द्वारा बड़े पैमाने पर श्वेत ब्लू कॉलर वोटरों को अपने पाले में खीचने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। 

ट्रम्प और उनके रनिंग मेट जेडी वेंस ने हाल के हफ्तों में ओहियो के स्प्रिंगफील्ड शहर में प्रवासियों द्वारा पालतू जानवरों को खाने की झूठी कहानियां भी फैलाई हैं। उनके आधारहीन और व्यापक रूप से खारिज किए जा चुके दावों ने शहर के हाईटियन समुदाय में डर का माहौल पैदा कर दिया है। 


 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?