ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

देसी भारतीय अंदाज में स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल हनी बनी जीत रही दर्शकों का दिल

अमेरिकन सिटाडेल सीरीज़ के प्रीक्वल में प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसकी नई किश्त सिटाडेल हनी बनी नादिया सिंह की स्टोरी है।

सिटाडेल की नई सीरीज में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। / X @CitadelonPrime

प्राइम वीडियो की नई ग्लोबल स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल हनी बनी कुछ खास है। हाल ही में रिलीज ये सीरीज भारत पर फोकस्ड है और इसमें 1990 के दशक की घटनाओं को दर्शाया गया है। 

इस सीरीज में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने मुख्य किरदार निभाया है। यह सीरीज अपनी अनूठी सेटिंग्स और कहानी के लिए चर्चा में है।

अमेरिकन सिटाडेल सीरीज़ के प्रीक्वल में प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसकी नई किश्त सिटाडेल हनी बनी नादिया सिंह की स्टोरी है, जिनके माता-पिता ने उन्हें जासूसी की दुनिया में उतारा था। 

सिटाडेल के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर रूसो ब्रदर्स और भारतीय फिल्म निर्माता राज एवं डीके की यह सीरीज स्टंटमैन बनी (वरुण धवन) और महत्वाकांक्षी एक्ट्रेस हनी (सामंथा रुथ प्रभु) की कहानी से शुरू होती है और उसके बाद एक्शन और जासूसी की दुनिया में ले जाती है। उनका अतीत उन्हें परेशान करने आता है तो ये जोड़ी अपनी बेटी नादिया की सुरक्षा के लिए एक बार फिर से हथियार उठा लेती है। 

एक्शन से भरपूर इस सीरीज में केके मेनन, काशवी मजमुंदर, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, शिवनकित परिहार और सोहम मजूमदार जैसे कलाकारों ने अपनी दमदार अदाकारी से सजाया है।

हनी की भूमिका निभाने वाली सामंथा रुथ प्रभु कहती हैं कि उन्हें अपनी भूमिका इसलिए भी पसंद थी क्योंकि यह हाईटेक गैजेट्स के ऊपर इंसानी कौशल की वास्तविक और भरोसेमंद दुनिया को दिखाती है। 
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in