ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ग्लोबल इंडियन डायस्पोरा फाउंडेशन के वेबिनार में वीजा संबंधी समस्याओं का समाधान

शिकागो में भारतीय महावाणिज्य दूत सोमनाथ घोष ने वीजा और इमिग्रेशन मामलों पर महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि साझा की। 

 मैरी कैनेडी और सोमनाथ घोष ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण अपडेट्स शेयर किए। मैरी कैनेडी और सोमनाथ घोष ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण अपडेट्स शेयर किए। / Website- mkimmigrationlaw.com; cgichicago.gov.in

ग्लोबल इंडियन डायस्पोरा फाउंडेशन ने अमेरिका में भारतीय समुदाय की वीजा नीतियों, आव्रजन प्रक्रियाओं और कॉन्सुलर मुद्दों पर चिंताओं को दूर करने के लिए विशेष वेबिनार का आयोजन किया। 

इस वेबिनार का शीर्षक 'अपडेट्स एंड अंडरस्टैंडिंग यूएस वीज़ा रूल्स: प्रिपेयरिंग द इंडियन डायस्पोरा फॉर व्हाट्स नेक्स्ट' था। 

शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत सोमनाथ घोष इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि रहे। उन्होंने वीजा और इमिग्रेशन मामलों पर महत्वपूर्ण राजनयिक अंतर्दृष्टि लोगों के साथ साझा की। 

वेबिनार का संचालन ग्लोबल इंडियन डायस्पोरा फाउंडेशन के महासचिव अभिनव रैना ने किया। ग्लोबल इंडियन डायस्पोरा फाउंडेशन के प्रेसिडेंट राकेश मल्होत्रा ने उद्घाटन भाषण दिया।

इमिग्रेशन अटॉर्नी मैरी कैनेडी ने अमेरिका के वीजा प्रतिबंधों, आव्रजन नीतियों में बदलाव, एच-1बी वीजा कोटा संबंधी चुनौतियों और एच-4 वर्क परमिट में संभावित सुधारों पर महत्वपूर्ण अपडेट प्रदान किए। उन्होंने इन घटनाक्रमों का विश्लेषण भी किया ताकि उपस्थित लोगों में अमेरिका के इमिग्रेशन नियमों की समझ बढ़ सके। 

वह मैरी कैनेडी लॉ ऑफिस की संस्थापक हैं जिनके शॉम्बर्ग शिकागो और हिल्सबोरो में दफ्तर हैं। अमेरिका के आव्रजन कानून में माहिर ये कार्यालय नागरिकों, परिवारों और व्यवसायों को वीजा संबंधी जटिल परेशानियों का कानूनी समाधान प्रदान करते हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related