ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

शिकागो हिंदू महोत्सव में गरबा-डांडिया की धूम, कांग्रेसमैन राजा कृष्णमूर्ति भी शामिल हुए

 कांग्रेसमैन राजा कृष्णमूर्ति, ग्लोबल इंडियन डायस्पोरा के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा, शिकागो महोत्सव के संस्थापक शैलेश राजपूत और भारतवंशी सदस्यों  के साथ। कांग्रेसमैन राजा कृष्णमूर्ति, ग्लोबल इंडियन डायस्पोरा के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा, शिकागो महोत्सव के संस्थापक शैलेश राजपूत और भारतवंशी सदस्यों के साथ। / तस्वीर / शिकागो हिन्दू महोत्सव

शिकागो हिंदू महोत्सव के दौरान 15वां वार्षिक नवरात्रि रास गरबा उत्सव का आयोजन किय गया। इसमें 1,000 से अधिक लोगों ने सांस्कृतिक एवं धार्मिक नवरात्रि रास - गरबा का आनंद लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया के मधुर संगीत पर जोश और उमंग के साथ नृत्य किया। 

कार्यक्रम के तीसरे  दिन अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने महोत्सव में हिस्सा लिया। श्रद्धा और भक्ति से नवरात्रि का पवित्र पर्व मना रहे शिकागो के अमेरिकी हिंदू समुदाय के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षण था। राजा ने न सिर्फ आयोजन में उपस्थिति दर्ज कराई बल्कि अम्बे माता की पूजा अर्चना भी की। उन्होंने कार्यक्रमों में सक्रियता से भागीदारी भी की। यह सांस्कृतिक एकता और हिंदू परंपराओं के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा को दर्शाता है। 

कांग्रेसमैन कृष्णमूर्ति ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि केवल हमारी प्राचीन परंपराओं का उत्सव नहीं है बल्कि यह हमें हिंदू धर्म की एकता और विविधता की याद दिलाता है। यह हमारी सांस्कृतिक पहचान का गौरवान्वित उत्सव है। यह ऐसा उत्सव है जिसमें पूरा परिवार और समुदाय एक साथ आते हैं।
 

इस अवसर पर ग्लोबल इंडियन डायस्पोरा फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा ने नवरात्रि और गरबा रास के महत्त्व पर जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन  हमारे समुदाय को एक साथ जोड़ने का अद्भुत अवसर है। यह हमें अपनी जड़ों से जुड़ने, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव मनाने और नई पीढ़ी के साथ मूल्यों को साझा करने का मौका देता है।  नवरात्रि हमें अपनी पहचान, एकता और सांस्कृतिक गर्व को जीवन में उतारने और आगे बढ़ाने का प्रेरणादायक पर्व है।

समारोह में शिकागो के प्रमुख सामुदायिक नेताओं ने भी भाग लिया। शिकागो हिंदू महोत्सव के संस्थापक शैलेश राजपूत ने बताया कि उत्सव में पारंपरिक नृत्य, स्वादिष्ट भोजन और सामुदायिक एकता का उत्साह देखते ही बनता था। इसने नवरात्रि की वास्तविक भावना को जीवंत कर दिया। 

उन्होंने कहा कि शिकागो हिंदू महोत्सव संगठन भारतीय अमेरिकी समुदाय में सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्षों से शिकागो हिंदू महोत्सव हमारी समुदाय का एक मुख्य आधार बन चुका है  जहां भारतीय और अमेरिकी सांस्कृतिक आयोजन देखने को मिलते हैं। हम परंपराओं को जोड़ने और अपनी विरासत को साथी अमेरिकियों के साथ उत्सव के रूप मनाने का लक्ष्य रखते हैं।

गौरतलब है कि शैलेश और बेला राजपूत द्वारा 2009 में स्थापित शिकागो हिंदू महोत्सव का उद्देश्य हिंदू परंपराओं का उत्सव मनाने, सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने और वसुधैव कुटुंबकम जैसी मूल्यों को कायम रखने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और त्योहारों का आयोजन करना है। इस साल नवरात्रि रास गरबा 12 अक्टूबर तक ब्लूमिंगडेल में जारी रहेगा। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?