ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

UK में गगनदीप गुलाटी की कारावास अवधि बढ़ी, दुष्कर्म वीडियो से जुड़ा है मामला

गगनदीप गुलाटी को मार्च में लीसेस्टर क्राउन कोर्ट में दुष्कर्म, शारीरिक हिंसा, यौन उत्पीड़न और इंटीमेट वीडियो को शेयर करने या इसकी धमकी देने के मामले में दोषी ठहराया गया था।

 स्टॉक इमेज स्टॉक इमेज / istock

यूके में 20 वर्षीय गगनदीप गुलाटी की दुष्कर्म मामले में जेल की सजा छह साल से बढ़ाकर नौ साल कर दी है। गुलाटी वेस्ट लंदन के हाउंसलो में एक दुष्कर्म केस में वीडियो बनाने के मामले में दोषी करार दिए गए थे। इससे पहले सॉलिसिटर जनरल ने मामले को अपील कोर्ट को भेजा था। मामले में गगनदीप गुलाटी को मार्च में लीसेस्टर क्राउन कोर्ट में दुष्कर्म, शारीरिक हिंसा, यौन उत्पीड़न और इंटीमेट वीडियो को शेयर करने या इसकी धमकी देने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। 28 मार्च को गगनदीप को छह साल की सजा सुनाने के साथ आजीवन यौन अपराधी रजिस्टर में दर्ज करने का आदेश दिया गया। 

रिपोर्ट को मुताबिक, 19 जून को सॉलिसिटर जनरल लुसी रिग्बी केसी एमपी के आदेश के बाद आदलत में मामले की सुनवाई हुई, जिसमें न्यायाधीशों ने उनकी सजा को नौ साल तक बढ़ा दिया।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?