भारत के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी। / Facebook/MS Dhoni
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई, वर्ष 1981 में हुआ था। एमएस धोनी को उनके जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने पुरी में अपने स्टूडियो में एक खास सैंड एनीमेशन बनाया।
एक घंटे में तैयार हुई इस कलाकृति में धोनी के क्रिकेट सफर, उनकी उपलब्धियों और लीडरशिप क्वालिटीज को दिखाया गया है, साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लगातार सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए मानस कुमार साहू ने कहा कि आज धोनी जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए, हमने अपनी सैंड आर्ट के जरिए एक अनोखा सैंड एनिमेशन तैयार किया है। 'हैप्पी बर्थडे, कैप्टन कूल' का संदेश देते हुए मैंने यह एनिमेशन बनाया है।
बीसीसीआई की ओर से एम. एस. धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "538 अंतरराष्ट्रीय मैच, 17266 अंतरराष्ट्रीय रन और 829 विकेट के पीछे से स्टंप, आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2007, आईसीसी मेंस ओडीआई वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतने वाले कप्तान, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, इस खेल के महान खिलाड़ी एम. एस. धोनी को जन्मदिन की बधाई।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "शांत स्वभाव, अद्भुत नेतृत्व और ऐतिहासिक उपलब्धियों से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले पद्मभूषण एवं राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बधाई देते हुए 'एक्स' पर लिखा, "क्रिकेट जगत में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले सुप्रसिद्ध खिलाड़ी एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login