ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

संगीत एल्बम के लिए गीतकार जेसान को मिला पूर्व अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत भरारा का साथ

एल्बम में राजनीतिक और सामाजिक न्याय विषयों के साथ-साथ शास्त्रीय, जैज और उर्दू संगीत के तत्वों का मिश्रण है। एल्बम जेसान और भरारा की दोस्ती पर भी आधारित है। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात 2022 की शुरुआत में हुई थी।

प्रीत भरारा (बाएं) और जेसान बागेवाडी। जेसान का तीसरा एल्बम 'ओ से, कैन यू सी' 26 जून को रिलीज होने वाला है। / X@PreetBharara, Facebook/Zeshan

भारतीय-अमेरिकी गायक, कई तरह के वाद्य यंत्र बजाने वाले, गीतकार और रिकॉर्डिंग कलाकार जेसान बागेवाडी (Zeshan Bagewadi) ने अपने आने वाले तीसरे एल्बम 'ओ से, कैन यू सी' के लिए पूर्व अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत भरारा के साथ मिलकर काम किया है। जेसान को जेसान बी के नाम से भी जाना जाता है।

न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के पूर्व अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत इस एल्बम के कार्यकारी निर्माता हैं। यह एल्बम 26 जून को रिलीज होने वाला है। स्थानीय मीडिया के अनुसार एल्बम में राजनीतिक और सामाजिक न्याय विषयों के साथ-साथ शास्त्रीय, जैज और उर्दू संगीत के तत्वों का मिश्रण है। एल्बम जेसान और भरारा की दोस्ती पर भी आधारित है। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात 2022 की शुरुआत में हुई थी।

भरारा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में शामिल होने पर सहमति इसलिए जताई क्योंकि 36 वर्षीय संगीतकार के पास एक आवाज है जो इस दुनिया से परे है। उन्होंने कहा कि उनकी जादुई और हर जगह उतर जाने वाली आवाज संगीत कौशल से परिपूर्ण है। उन्होंने जेसान के प्रदर्शन को एक पुस्तक लॉन्च कार्यक्रम में देखने के बाद उनके करियर में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वह संगीत, उनकी आवाज और उन गीतों में संदेश से मुग्ध हो गए थे।

जेसान का कहना है कि 'ओ से, कैन यू सी' के गीत 'ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन, 2020 के चुनाव, 6 जनवरी के विद्रोह और रो वी वेड को पलटने के बीच लिखे गए थे। जेसान ने भरारा को न्याय प्रणाली के बारे में सिखाने का श्रेय दिया। जेसान ने भरारा के बारे में कहा कि वह हमेशा से भरारा की प्रशंसा करते थे। क्योंकि उन्हें लगता था कि भरारा कुछ महत्वपूर्ण बातों का प्रतीक हैं। वह हमेशा न्याय के लिए लड़े हैं और इसके लिए कीमत चुकाई है।

जेसान का कहना है कि पूर्व संघीय अभियोजक प्रीत भरारा से मिलने से पहले दुनिया में हो रही सभी चीजों के बारे में बहुत गुस्सा था। उनके पहले एल्बम उस गुस्से को एक तरह से अपरिपक्व तरीके से व्यक्त करते थे। भरारा के साथ उनकी चर्चा और बातचीत ने उन्हें एहसास कराया कि हर कोई दुखी है, हर कोई कुछ खोने का अहसास कर रहा है, इनकम का एक बड़ा अंतर है और बड़ी समस्या जलवायु परिवर्तन है। इसलिए 'ओ सी, कैन यू सी' के साथ उन्होंने ऐसी चीजें बनाने की कोशिश की जो अधिक सार्वभौमिक है।

भरारा विल्मरहाले लॉ फर्म के एक पार्टनर, वर्तमान में दो पॉडकास्ट, 'स्टे ट्यून्ड' और 'कैफे इनसाइडर' होस्ट करते हैं। अमेरिकी इतिहास के सबसे परिणामी अभियोजकों में से एक के रूप में पहचान रखने वाले भरारा बहुत सम्मानित वकील, जांच और आपराधिक मुकदमेबाजी के मामलों पर ध्यान केंद्रित करते रहे हैं। मई 2009 में राष्ट्रपति ओबामा द्वारा नामित भरारा न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के लिए अमेरिकी अटॉर्नी बने।

2009 से 2017 तक सेवा करते हुए उन्होंने नागरिक अधिकारों के उल्लंघन, साइबर अपराध, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद, वित्तीय धोखाधड़ी, गिरोह हिंसा, मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और सार्वजनिक भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों को संभालने वाले 200 से अधिक सहायक अमेरिकी वकीलों को हेंडल किया।

जेसान का बचपन भारतीय और अमेरिकी दोनों तरह के संगीत से घिरा हुआ था। वेबसाइट के मुताबिक जेसान का सफल एल्बम 'वेटेड' अप्रैल 2017 में व्यावसायिक और आलोचकों की प्रशंसा के साथ रिलीज किया गया था। एल्बम बिलबोर्ड के टॉप 10 एल्बम (वर्ल्ड म्यूजिक) में 8 पर और iTunes के वर्ल्ड म्यूजिक चार्ट पर 1 पर डेब्यू किया।

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video