ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

FIA शिकागो ने किया स्वास्थ्य मेले का आयोजन, जरूरी सामान का दान

यह सामाजिक कार्यक्रम उस समुदाय की सेवा करने के FIA के मूल मूल्यों पर आधारित था जिसमें हम सभी रहते हैं।

स्वास्थ्य मेले का आयोजन 3 दिसंबर को किया गया। Image : Asian Media USA /

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन, शिकागो (FIA) ने नाइल्स में गोल्फ मेन कम्युनिटी सेंटर में एक स्वास्थ्य मेले के साथ कोट और कंबल दान अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शिकागो से 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में शिकागो से 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। Image : Asian Media USA

कार्यक्रम दोपहर बारह बजे समाप्त होना था फिर भी लोगों का आना जारी रहा। मेहमानों के लिए सुबह का नाश्ता, चाय और कॉफी उपलब्ध कराकर उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी क्योंकि कई लोग उपवास के दौरान स्वास्थ्य जांच और रक्त परीक्षण के लिए आए थे।

इस कार्यक्रम में भारत महावाणिज्य दूतावास शिकागो मददगार रहा। Image : Asian Media USA

यह सामाजिक कार्यक्रम उस समुदाय की सेवा करने के FIA के मूल मूल्यों पर आधारित था जिसमें हम सभी रहते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सब कुछ ठीक रहे FIA टीम के 40 से अधिक स्वयंसेवक मौजूद थे। कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रविवार की सुबह अपनी सेवाएं निशुल्क प्रदान कीं और सेवा का सुख हासिल किया। अधिकांश लोगों से स्वास्थ्य बीमा पर सवाल किये।

डॉक्टरों के अलावा आयोजन में मेडिकेयर, मेडिकेड और होम केयर सॉल्यूशंस से जुड़े लोग थे। प्रसिद्ध कायरोप्रैक्टिक और एक्यूपंक्चर सलाहकार डॉ. राज ढींगरा इस कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए अपनी पूरी टीम लेकर आए।

डॉक्टर भाषण सत्र के दौरान प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग दोशी ने इस बारे में विस्तार से बताया कि हमें लंबे समय तक स्वस्थ हृदय सुनिश्चित करने के लिए आहार और जीवनशैली का कैसे ध्यान रखना चाहिए। डॉ. अलमदार बदर और आशिमा ने दांतों की देखभाल के बारे में बात की और यह समग्र स्वास्थ्य पर कैसे प्रभाव डालता है और निवारक देखभाल करना क्यों महत्वपूर्ण है, इस बारे में चर्चा की।

कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत FIA के अध्यक्ष और संस्थापक श्री सुनील शाह ने सभी को यह बताते हुए की कि समुदाय और समाज की सेवा में इस वर्ष FIA द्वारा आयोजित यह 13वां कार्यक्रम था। इसके बाद FIA की अध्यक्ष विनीता गुलाबानी ने समुदाय के लिए साल भर में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बात की और बताया कि कैसे हमारे पास 2023 के दिसंबर में और अधिक कार्यक्रम आने वाले हैं।

प्रेसिडेंट इलेक्ट प्रतिभा जैरथ ने अगले सप्ताह होने वाले कार्यक्रम के बारे में बात की। जयंतीभाई ठक्कर को शिकागोलैंड क्षेत्र में उनके 40वें स्वास्थ्य मेले में योगदान के लिए एक विशेष पुरस्कार दिया गया। पूर्व अध्यक्ष नील खोट ने आगामी वर्ष में ऐसे और आयोजनों के बारे में बात की जिनमें शिकागो क्षेत्र के लोगों के लिए वीजा सेवाएं, कर सेवाएं और सामान्य परामर्श शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भारत महावाणिज्य दूतावास शिकागो मददगार रहा।

इस स्वास्थ्य मेले के एक भाग के रूप में कोट वितरण और कंबल दान शामिल थे। छह घंटे के भीतर 300 से अधिक वस्तुएं एकत्र की गईं जिन्हें इस सर्दी में जरूरतमंदों को दान किया जाएगा और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद की जाएगी।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in