ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

एयर इंडिया क्रैश:FIA शिकागो और OFBJP ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विमान हादसा भारत में दोपहर के वक्त हुआ था और उड़ान भरते ही सैकड़ों लोगों की इस दुर्घटना में जान चली गई।

सभा में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिनकी मृत्यु विमान हादसे में हुई। / courtesy: Arvind Ankleshwaria, FIA-Chicago

ओएफबीजेपी-शिकागो (OFBJP) द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एफआईए-शिकागो (FIA-Chicag) ने भारी मन से भाग लिया। इसमें अमदावाद में हाल ही में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के 270 पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को भी याद किया गया, जिनकी मृत्यु विमान हाजसे में हो गई थी।  

इस मौके पर कई संगठन और समुदाय के नेता श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए। समुदाय ने दुखद मौत पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत विजय रूपाणी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

12 जून को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 भयानक दुर्घटना का शिकार हो गई थी। यह हादसा दोपहर 1:40 बजे उस वक्त हुआ जब विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। इसी हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी जान गई। 

उधर, भारत में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार सोमवार को राजकोट शहर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य नेता भी मौजूद थे। विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार के दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. हजारों लोगों ने उन्‍हें नम आंखों से विदाई दी। 

गौरतलब है कि भारत में हुए इस बोइंग विमान हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर जांच चल रही है। अभी तक ऐसा कोई अहम कारण सामने नहीं आया, अलबत्ता जानकार लोग कई तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं। विमान हादसे की जांच में अमेरिका भी मदद कर रहा है। 

Comments

Related