OFBJP शिकागो / Handout
भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य 19 अप्रैल को शिकागो में एकत्र हुए और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारत के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही अमेरिका में नागरिक भागीदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।
यह कार्यक्रम ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ भारतीय जनता पार्टी (OFBJP) USA शिकागो चैप्टर द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना को याद किया गया और सामुदायिक नेताओं, मीडिया पेशेवरों तथा समर्थकों ने भाग लेकर संवाद और विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम की शुरुआत अमेरिका और भारत के राष्ट्रीय गान से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा कलाकार वर्धान तिवारी ने सैक्सोफोन पर वंदे मातरम प्रस्तुत किया, जबकि यशस्विनी देसाई ने इसका गायन किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य बलबीर पुंज के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा गया और उनके सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद किया गया।
शिकागो चैप्टर के समन्वयक अमर उपाध्याय ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। OFBJP USA की कार्यकारी समिति के सदस्य राकेश मल्होत्रा ने मुख्य वक्तव्य दिया जिसमें उन्होंने भाजपा के वैचारिक आधार - एकात्म मानववाद, अंत्योदय और सबका साथ, सबका विकास पर प्रकाश डाला।
उन्होंने इस अवसर को दोहरी खुशी का अवसर बताया और कहा कि OFBJP की स्थापना भी अप्रैल में न्यूयॉर्क में हुई थी जिसका उद्घाटन लालकृष्ण आडवाणी ने किया था।
मल्होत्रा ने पार्टी की शुरुआत 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से लेकर 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा बनने तक की यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा df भारत की नियति महानता है और हमारा कर्तव्य सेवा करना है और पार्टी की मूल विचारधारा पर जोर दिया।
मीडिया पेशेवर वंदना झिंगन, डॉ. अविनाश वर्मा, जयंती ओझा और प्राची जैतली ने वैश्विक स्तर पर भारत से जुड़े मुद्दों को लेकर जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका पर चर्चा की और गलत सूचनाओं का मुकाबला करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस मौके पर सामुदायिक नेताओं हेमंत पटेल, डॉ. मनीष ब्रह्मभट्ट, निरव पटेल, अनिल सिंह, डॉ. रश्मि पटेल, देवेश पंडित, अभिनव रैना और हरीश कोलासानी ने अमेरिका में नागरिक भागीदारी पर चर्चा का नेतृत्व किया। इस दौरान निर्वाचित प्रतिनिधियों, थिंक टैंकों और नागरिक संस्थाओं के साथ जुड़ाव मजबूत करने, भारत समर्थक नीतियों, व्यापारिक संबंधों और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर विचार किया गया।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए प्रमुख फैसलों - अनुच्छेद 370 को हटाना, नागरिकता संशोधन अधिनियम, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और तीन तलाक समाप्त करना को भारत के शासन और सामाजिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव बताते हुए सराहा।
हसमुख पटेल ने 1991 से नरेंद्र मोदी के साथ अपने शुरुआती अनुभव साझा किए जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम का समापन अमर उपाध्याय को शिकागो चैप्टर में उनके योगदान के लिए सम्मानित करने के साथ हुआ।
आपको बताएं कि OFBJP USA के अध्यक्ष डॉ. अदापा प्रसाद और महासचिव डॉ. वासु पटेल देशभर में संगठन की गतिविधियों का नेतृत्व करते हैं। वहीं नई दिल्ली से विदेश मामलों का समन्वय डॉ. विजय चौथाईवाले और अश्विन जोहर करते हैं जो पार्टी नेतृत्व और वैश्विक प्रवासी नेटवर्क के बीच संपर्क का काम संभालते हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login