ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Elections India : पीएम मोदी की जीत के लिए सैन फ्रांसिस्को में हवन

विदेशों में बसे भाजपा समर्थक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र नोदी के प्रशंसक उनकी जीत की कामना कर रहे हैं।

  OFBJP ने भी अपने अभियान के लिए वही नारा लिया है जिसके साथ भारत में भाजपा चुनाव में उतरी है। OFBJP ने भी अपने अभियान के लिए वही नारा लिया है जिसके साथ भारत में भाजपा चुनाव में उतरी है। / Image : X@OFBJP-USA

उधर भारत में आम चुनाव की घोषणा हुई और इधर अमेरिका में भाजपा की जीत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सत्ता में वापसी के लिए समर्थन और हवन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया है। विदेशों में बसे भाजपा समर्थक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र नोदी के प्रशंसक उनकी जीत की कामना कर रहे हैं।

इसी क्रम में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (OFBJP) ने आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा चुने जाने की प्रार्थना करने के लिए अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक हिंदू मंदिर में एक विशेष हवन का आयोजन किया।

OFBJP, USA (सैन फ्रांसिस्को बे एरिया चैप्टर) ने मीडिया को बताया कि सिलिकॉन वैली के सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी पेशेवरों ने इस अनुष्ठान में भाग लिया और आगामी चुनावों में भारत के प्रधानमंत्री मोदी की व्यापक जीत के लिए प्रार्थना की।

OFBJP ने कहा कि यह सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं था बल्कि अधिकांश भारतीय और प्रवासियों की इच्छा पूर्ति के लिए एक सामूहिक आह्वान था। हवन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। हवन में हिस्सेदारी करने वाले अधिकांश लोग सिलिकॉन वैली में भारतीय-अमेरिकी टेक्नोलॉजी पेशेवर थे। 

OFBJP ने भी अपने अभियान के लिए वही नारा लिया है जिसके साथ भारत में भाजपा चुनाव में उतरी है। इस बार भाजपा ने नारा दिया है- अबकी बार, 400 पार। संगठन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत के लिए समुदाय के लोगों ने मिलकर पूजा और कामना की है। यह आध्यात्मिक अनुष्ठान लोकतांत्रिक प्रक्रिया में गहरी आस्था और भारत में निरंतर प्रगति और शासन सुधारों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लिए 400 से अधिक सीटें जीतने और अकेले भाजपा के लिए 370 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?