ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रम्प पर पाक मीडिया का पकड़ा गया झूठ, विदेश मंत्रालय ने भी काटी कन्नी

ट्रम्प पर पाकिस्तानी मीडिया का झूठ पकड़ा गया है। व्हाइट हाउस ने ट्रम्प के पाक दौरे से साफ इनकार कर दिया।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प / Reuters

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सितंबर में पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। दो पाकिस्तानी टीवी चैनलों ने गुरुवार को सूत्रों के हवाले से इस तरह का दावा किया। हालांकि कुछ ही घंटों बाद पाक मीडिया का झूठ पकड़ा गया। व्हाइट हाउस ने ट्रम्प के इस तरह के दौरे से साफ इनकार कर दिया। यही नही पाक मीडिया की फजीहत तब और बढ़ गई, जब पाक के ही विदेश मंत्रालय ने भी इस दावे से कन्नी काट दी।

इससे पहले पाकिस्तानी चैनलों द्वारा कहा गया कि ट्रम्प का यह दौरा तय होना बड़ी बात है, क्योंकि यह लगभग दो दशकों बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की पाकिस्तान यात्रा होगी। इससे पहले 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने पाकिस्तान का दौरा किया था।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस संभावित दौरे की जानकारी से इनकार किया है और कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

यह भी पढ़ें- भारत, चीन, यूरोपीय संघ, रूस की अहम व्यापारिक साझेदारी, क्या हैं मायने?

बता दें कि हाल ही में ट्रम्प ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। यह बैठक ऐतिहासिक मानी गई, क्योंकि इससे पहले किसी पाकिस्तानी सेना प्रमुख का व्हाइट हाउस में ऐसा स्वागत नहीं हुआ था। इस मुलाकात के बाद से अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों में नई गर्माहट देखी जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?