ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

वैश्विक शांति में अहम योगदान देने वाले इन राजनयिकों को 'दिवाली-पावर ऑफ वन' पुरस्कार

'दिवाली स्टैम्प - द पावर ऑफ वन' 2024 पुरस्कार मेक्सिको के वित्त मंत्री जुआन रेमन डी ला फुएंते और तीन देशों के राजदूतों को प्रदान किए गए।

 दिवाली फाउंडेशन यूएसए की स्थापना 2017 में की गई थी। रंजू बत्रा की अध्यक्षता में इसने दिवाली के महत्व के अंतरराष्ट्रीय प्रसार में अहम भूमिका निभाई है।  दिवाली फाउंडेशन यूएसए की स्थापना 2017 में की गई थी। रंजू बत्रा की अध्यक्षता में इसने दिवाली के महत्व के अंतरराष्ट्रीय प्रसार में अहम भूमिका निभाई है। / Photo Courtesy # Website: diwaliusa.org

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से 'दिवाली स्टैम्प - द पावर ऑफ वन' 2024 पुरस्कार समारोह का जश्न मनाया गया। इस दौरान वैश्विक शांति एवं कूटनीति में अहम योगदान देने वाले राजनयिकों को सम्मानित किया गया।

दिवाली फाउंडेशन यूएसए द्वारा आयोजित समारोह में मेक्सिको के वित्त मंत्री जुआन रेमन डी ला फुएंते और तीन देशों के राजदूतों को पुरस्कार प्रदान किए हैं। ये हैं- अल्बानिया के राजदूत फेरिट होक्सा, ट्यूनीशिया के राजदूत तारेक लादेब और स्वीडन व यूरोपीय संघ के राजदूत ओलोफ स्कूग। इन्हें शांति को बढ़ावा देने और राष्ट्रों के बीच संपर्क बढ़ाने में असाधारण प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। 

भारतीय मूल के नेता और सांस्कृतिक समावेशिता के पैरोकार रंजू बत्रा और रवि बत्रा की अगुआई में ये पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में आशा की एक किरण बन चुके हैं। पुरस्कार समारोह के दौरान सद्भाव और समझ बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मिशन का जश्न मनाते हुए दिवाली के त्योहार की अहमियत को रेखांकित किया गया। 

दिवाली फाउंडेशन यूएसए की स्थापना 2017 में की गई थी। रंजू बत्रा की अध्यक्षता में इसने दिवाली के महत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे मान्यता प्रदान करने में भी इनका योगदान रहा है।

2024 के पुरस्कार समारोह के आयोजन में चिली, जॉर्जिया, घाना, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, किरिबाती, मोरक्को और त्रिनिदाद और टोबैगो के स्थायी मिशनों और यूएन एलाएंस ऑफ सिविलाइजेशन का सहयोग रहा। 
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related