ADVERTISEMENTs

भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट की नई एडवाइजरी जारी

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली की ने यात्रियों को लिए ताजा एडवाइजरी जारी की है। जिसमें यात्रियों से सुरक्षा टीम की सहयोग करने के साथ नियमों को पालन करने का आग्रह किया है।

Delhi Airport / Delhi Airport X

Delhi Airport Advisory: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा अनिवार्य किए गए सुरक्षा उपायों के कारण, कुछ उड़ानों के कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों को सुरक्षा मंजूरी के लिए अधिक समय का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है। ताजा एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी यात्री सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और ऐसी कोई भी जानकारी साझा ना करें जिसकी प्रमाणिकता साबित ना होती हो। 

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सोमवार को यात्रियों के लिए एक सलाह जारी की। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे से सभी उड़ानें सामान्य रूप से जारी हैं, हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा अनिवार्य किए गए सुरक्षा उपायों के कारण, कुछ उड़ानों के कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं और यात्रियों को सुरक्षा मंजूरी के लिए अधिक समय का सामना करना पड़ सकता है।

एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, "दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी परिचालन सामान्य रूप से जारी हैं। हालांकि, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा निर्देशित हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण, कुछ उड़ान कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं और सुरक्षा प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है।"

एडवाइजरी में क्या कहा गया?

  • अपनी संबंधित एयरलाइनों से अपडेट के माध्यम से सूचित रहें। हैंड बैगेज और चेक-इन बैगेज नियमों का पालन करें।
  • सुरक्षा चौकियों पर संभावित देरी के लिए समय से पहले पहुँचें।
  • सुगम सुविधा के लिए एयरलाइन और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करें।
  • अपनी एयरलाइन या आधिकारिक दिल्ली एयरपोर्ट वेबसाइट के माध्यम से उड़ान की स्थिति की जांच करें।

यह भी पढ़ें: वर्जीनिया में 55 मिलियन डॉलर से संवरेगा छात्रों का भविष्य, जेजे सिंह की पहल पर बड़ा निर्णय 

 

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

//