ADVERTISEMENTs

AIA-NY पहली बार लॉन्ग आइलैंड में मनाएगा दीपावली महोत्सव

एआईए-एनवाई की अध्यक्ष बीना कोठारी ने हिक्सविल में दो बार इंडिया डे परेड को सफलतापूर्वक आयोजित किया है, अब दीपावली महोत्सव को मैनहटन से लॉन्ग आइलैंड ले जाकर नया इतिहास रच रही हैं।

AIA-NY इस बार दिवाली लॉन्ग आइलैंड में मनाएगा। / image provided

भारतीय समुदाय का बहुप्रतीक्षित 38वां दीपावली महोत्सव इस बार लॉन्ग आइलैंड के ओवरलुक बीच, जोन्स बीच (बैबिलोन) पर 11 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस महोत्सव का आयोजन असोसिएशन ऑफ इंडियंस इन अमेरिका (AIA), न्यूयॉर्क चैप्टर कर रहा है।

एआईए-एनवाई की अध्यक्ष बीना कोठारी, जिन्होंने हिक्सविल में दो बार इंडिया डे परेड को सफलतापूर्वक आयोजित किया है, अब दीपावली महोत्सव को मैनहटन से लॉन्ग आइलैंड ले जाकर नया इतिहास रच रही हैं।

यह भी पढ़ें- प्रो. जगमोहन सिंह के लिए न्यूयॉर्क में भव्य स्वागत समारोह आयोजित 

त्योहार की खास झलकियां ये होंगी
इस बार का दीपावली महोत्सव कई आकर्षणों से भरा होगा। शाम 7 बजे समुद्र तट पर 20-30 मिनट तक चलने वाला भव्य आतिशबाजी शो सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। इसके अलावा रामायण म्यूजिकल डांस ड्रामा और राम सेतु पर विशेष प्रस्तुति होगी। जैन परंपरा का महत्व भी दिखाया जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि 527 ईसा पूर्व इसी दिन भगवान महावीर को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। बच्चों के लिए दोपहर 12 से 4 बजे तक किड्स कॉर्नर में खेल, हिना पेंटिंग और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित होंगी। वहीं वयस्क हेल्थ एंड वेलनेस ज़ोन में फ्री योग और ज़ुम्बा सेशन का आनंद ले सकेंगे।

 

AIA-NY program / image provied

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video