ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

वॉशिंगटन डीसी की कैपिटल प्राइड परेड में दिखे समलैंगिकों के सतरंगी रंग

वॉशिंगटन डीसी में आयोजित कैपिटल प्राइड परेड में समलैंगिक समुदाय के सदस्यों ने समान अधिकारों के लिए अपने संघर्ष को याद किया।

 वॉशिंगटन डीसी में आयोजित कैपिटल प्राइड परेड का दृश्य। वॉशिंगटन डीसी में आयोजित कैपिटल प्राइड परेड का दृश्य। / Images : NIA

वॉशिंगटन डीसी में हाल ही में प्राइड परेड का आयोजन किया गया। इसमें LGBTQ+ समुदाय के सदस्यों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और समानता के अधिकार के लिए सड़कों पर उतरे। कैपिटल प्राइड परेड में सामाजिक संगठन KhushDC ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

खुशडीसी एक सामाजिक-राजनीतिक संगठन है जो वॉशिंगटन डीसी महानगरीय क्षेत्र में एलजीबीटीक्यू या यौन अल्पसंख्यक दक्षिण एशियाई लोगों को सुरक्षित एवं सहायक वातावरण प्रदान करता है। 

वॉशिंगटन डीसी में आयोजित इस कैपिटल प्राइड परेड में समलैंगिक समुदाय के सदस्यों के समान अधिकारों के लिए संघर्ष का सम्मान किया गया। वाशिंगटन डीसी के आसपास के इलाकों में LGBTQ+ लोगों के उभार को भी स्वीकार किया गया। 

परेड के दौरान स्थानीय व्यापारियों, व्यवसायों, अंतर्राष्ट्रीय समुदायों और  विश्वविद्यालयों आदि ने भी एलजीबीटीक्यू समुदाय के सदस्यों का सहयोग किया। इनमें प्लेटाइम प्रोजेक्ट, डीसी सेंट्रल किचन, नेशनल चिल्ड्रन म्यूजियम, ड्रैग स्टोरी आवर डीएमवी, मरमेड फॉर प्राइड और रेनबो फैमिलीज जैसे कई संस्थानों ने प्रमुख योगदान दिया। 

परेड का आयोजन दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक शॉ, लोगान सर्कल डाउनटाउन और पेन क्वार्टर में किया गया। आसपास रहने वाले लोगों ने अपने लॉन में बारबेक्यू लगाए। मोती, कैंडी, झंडे, स्टिकर आदि से रास्ते को सजाया गया। परेड में निकाली गई झांकियों पर लोगों ने उपहारों की बारिश भी की। कुल मिलाकर लोगों ने खूब आनंद उठाया और मस्ती की। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related