ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

केरल में ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक, सशक्तिकरण पर जोर

बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों (11) के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं और महिला सशक्तिकरण, महिला नेतृत्व में विकास तथा साझा हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा कर रहे हैं।

 इस कार्य समूह बैठक के बाद दो दिवसीय ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक होगी। इस कार्य समूह बैठक के बाद दो दिवसीय ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक होगी। / X/@PIBTvpm

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत केरल के कोच्चि में सोमवार से ब्रिक्स महिला कार्य समूह (WWG) की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई। इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों (11) के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं और महिला सशक्तिकरण, महिला नेतृत्व में विकास तथा साझा हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा कर रहे हैं।

बैठक का उद्घाटन करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव अनिल मलिक ने कहा कि भले ही ब्रिक्स देश भौगोलिक रूप से दूर हों, लेकिन महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता उन्हें एकजुट रखती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बैठक सार्थक चर्चा, आपसी सीख और सहयोग को और मजबूत करेगी।

अनिल मलिक ने बताया कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए चार प्रमुख प्राथमिकताएं तय की गई हैं। इनमें महिलाओं की शासन और नेतृत्व में भागीदारी बढ़ाना, वित्तीय और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देना, महिला उद्यमिता और कौशल विकास को प्रोत्साहित करना तथा जलवायु कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा और पोषण में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि ये प्राथमिकताएं पिछले कई महीनों से ब्रिक्स देशों के बीच संवाद का आधार रही हैं और कोच्चि बैठक में भी इन्हीं पर आगे विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि सदस्य देशों के बीच बनी सकारात्मक सहमति बैठक के परिणामों को और प्रभावी बनाएगी।

यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की थीम लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास का निर्माण के तहत आयोजित की जा रही है, जो एक जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण को दर्शाती है।

इस कार्य समूह बैठक के बाद दो दिवसीय ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक होगी, जिसका समापन 9 जुलाई 2026 को होगा। ये बैठक इन चर्चाओं को एक ठोस और व्यावहारिक दिशा प्रदान करेगी।


अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?