ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

FIA की इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शल होंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) ने बताया है कि 42वीं इंडिया डे परेड की ग्रैंड मार्शल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा होंगी। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी परेड में बतौर सम्मानित अतिथि शामिल होंगे।

अमेरिका में आयोजित होने वाली 42वीं सालाना इंडिया डे परेड में इस बार भारतीय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बतौर ग्रैंड मार्शल शामिल होंगी। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) ने यह ऐलान किया है। 

इंडिया डे परेड को भारत के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह माना जाता है। यह परेड 18 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन एवेन्यू में निकाली जाएगी। इस बार परेड का मुख्य आकर्षण अयोध्या के भव्य राम मंदिर की झांकी भी होगी।

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी भी परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के पति भारतीय अभिनेता जहीर इकबाल को वीआईपी अतिथि के रूप में परेड में आमंत्रित किया गया है।

एफआईए एनवाई-एनजे-एनई ने एक्स पर सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि न्यूयॉर्क में इस साल की इंडिया डे परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। हम भारत की आजादी और हमारी समृद्ध संस्कृति का धूमधाम से जश्न मनाएंगे। 
 



Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?