ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

BJANA और इंडियन कॉन्सुलेट के भव्य कार्यक्रम में बताया बुद्ध की शिक्षाओं का महत्व

कार्यक्रम में भारतीय महावाणिज्यदूत बिनय श्रीकांत प्रधान ने सभी बौद्ध अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। BJANA अध्यक्ष संजीव सिंह ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

बुद्ध जयंती पर न्यूजर्सी बौद्ध विहार, प्रिंसटन, न्यूजर्सी में कार्यक्रम में तमाम प्रबुद्धजन जुटे। / Image provided

बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA) ने न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास और ईस्ट कोस्ट चैप्टर के बिहार फाउंडेशन के साथ साझेदारी में न्यूजर्सी बौद्ध विहार, प्रिंसटन, एनजे में बुद्ध जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया।

बुद्ध जयंती भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञानोदय (निर्वाण) और परिनिर्वाण की स्मृति में मनाई जाती है। BJANA के कार्यक्रम में भारत के महा वाणिज्य दूत बिनय श्रीकांत प्रधान, न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में वाणिज्य दूत (राजनीतिक, प्रेस, सूचना एवं संस्कृति) श्रुति पांडे, संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि के स्थायी मिशन के मंगोलियाई राजनयिक चिमगुंडरी नवान-युंडेन एवं जरगल एनखबत आदि उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में श्रीलंका, नेपाल जैसे बौद्ध धर्म के अनुयायी देशों के तमाम लोग और विभिन्न भारतीय सामुदायिक संगठनों के भारतीय प्रवासी सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। बोधगया के भिक्षु भंते विनीता ने अमेरिका में बीजेएएनए समुदाय को बुद्ध की शिक्षाओं एवं आदर्शों के बारे में अपना संदेश भेजा।

भारतीय महावाणिज्यदूत बिनय श्रीकांत प्रधान ने सभी बौद्ध अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय समुदाय और नेपाल, श्रीलंका व मंगोलिया के लोगों को एकजुट करके बुद्ध जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिए बीजेएएनए और बिहार फाउंडेशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बुद्ध की शिक्षाएं सभी को शांति एवं सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।

BJANA अध्यक्ष संजीव सिंह ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और समारोह का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की प्रतिमा की परिक्रमा से हुई। उसके बाद बुद्ध की पत्नी यशोधरा पर कविता पाठ किया गया। रटगर्स विश्वविद्यालय के छात्रों ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। नेपाली गीत का गायन भी किया गया। 

एफआईए के अध्यक्ष डॉ. अविनाश गुप्ता ने बौद्ध विहार में बुद्ध दिवस आयोजित करने और सभी समुदायों को एक साथ लाने के लिए बीजेएएनए, भारतीय वाणिज्य दूतावास और बिहार फाउंडेशन को धन्यवाद दिया। 

बिहार फाउंडेशन ईस्ट कोस्ट चैप्टर के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बुद्ध के जीवन की शिक्षाओं के महत्व पर जोर दिया और आंतरिक शांति, दया एवं करुणा की ओर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने बिहार में पर्यटन के महत्व और बोधगया जैसे बौद्ध पर्यटन स्थलों पर भी प्रकाश डाला।

BJANA अध्यक्ष संजीव सिंह ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए कार्यकारी टीम में शामिल प्रीति कश्यप, सुशांत कृष्ण, वंदना कुमार, प्रिय रंजन, डॉ. अविषेक कुमार, अखिलेश आज़ाद, दीपेन बनर्जी, राहुल सहाय, रणजीत कुमार, सारिका दुबे, विश्वनाथ शर्मा, अनीश आनंद, सलोनी साह और अन्य स्वयंसेवकों व समुदाय के सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार जताया। 
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in