// Automatically get the user's location when the page loads window.onload = function() { getLocation(); }; navigator.geolocation.getCurrentPosition(function(position) { // Success logic console.log("Latitude:", position.coords.latitude); console.log("Longitude:", position.coords.longitude); }); function getLocation() { if (navigator.geolocation) { navigator.geolocation.getCurrentPosition(function(position) { var lat = position.coords.latitude; var lon = position.coords.longitude; $.ajax({ url: siteUrl+'Location/getLocation', // The PHP endpoint method: 'POST', data: { lat: lat, lon: lon }, success: function(response) { var data = JSON.parse(response); console.log(data); } }); }); } }
पैनल चर्चा में भारत के महावाणिज्य दूत बिनय श्रीकांत प्रधान और VFS Global के अमेरिकी प्रमुख अमित कुमार शर्मा ने कई अहम जानकारियां दीं। / Image : Screengrab/New India Abroad
अमेरिका में भारतीय छात्रों के साथ हालिया हादसों पर न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनय श्रीकांत प्रधान ने कहा है कि कॉन्सुलेट का फोकस हर जरूरतमंद भारतीय की मदद करने पर है। इसके लिए कई अभियान भी शुरु किए गए हैं। न्यू इंडिया अब्रॉड के साथ पैनल चर्चा में VFS Global के अमेरिका प्रमुख अमित कुमार शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने भी कई अहम बातें बताईं।
बिनय प्रधान ने एक पैनल चर्चा में न्यू इंडिया अब्रॉड से कहा कि हमारी वीजा सेवाएं काफी सहज और अनुकूल हैं। अब 90 प्रतिशत वीजा इलेक्ट्रॉनिक तरीके से जारी किए जाते हैं। भारतीय समुदाय की दिक्कतों को दूर करने में कॉन्सुलेट और वीएफएस पूरी कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम चार चीजों को प्राथमिकताओं दे रहे हैं। पहला, हर भारतीय नागरिक के लिए उपलब्ध रहना। दूसरा, भारतीय छात्रों के साथ बेहतर संपर्क बनाना। तीसरा, ओसीआई कार्ड धारकों की संख्या बढ़ाना। और चौथा, अपनी सेवाओं में सुधार करना।
बिनय प्रधान ने हाल ही में एक नई पहल का ऐलान किया था, जिसके तहत न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास अब साल के 365 दिन इमरजेंसी में लोगों की मदद के लिए तत्पर रहेगा। दूतावास सप्ताहांत और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में भी तयशुदा समय पर आपातकालीन सेवाओं के लिए खुला रहेगा।
भारतीय छात्रों की समस्याओं पर प्रधान ने कहा कि हम अमेरिका में भारतीय छात्रों से संपर्क मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। छात्रों तक पहुंच बढ़ाने के लिए भारतीय मूल के प्रभावशाली लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। छात्र संघों के साथ मिलकर छात्रों की मांग और चिंताओं को समझने का प्रयास हो रहा है। इतना ही नहीं, अमेरिकी कंपनियों में भारतीय छात्रों को इंटर्नशिप कराने के लिए एक अलग पोर्टल भी बनाया गया है।
सेवाओं में सुधार, डाटा सेफ्टी सबसे अहमः VFS Global
पैनल चर्चा में मौजूद VFS Global के अमेरिका प्रमुख अमित कुमार शर्मा ने कहा कि वीएफएस ग्लोबल का उद्देश्य प्रवासियों की सेवाओं में सुधार के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास की मदद करना है।
न्यू इंडिया अब्रॉड के साथ 'ट्रैवल एंड डिप्लोमेसी' डिस्कशन इवेंट में शर्मा ने बताया कि हमने अमेरिका में भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर कई कैंप लगाए हैं। 2021 में हमने पूरे अमेरिका में लगभग 20 कांसुलर कैंप लगाए थे। 2022 और 2023 में 30 से अधिक कैंप लगाए गए। 2024 में अब तक 20 कांसुलर कैंप लगाए जा चुके हैं।
शर्मा ने कहा कि दूतावास कैंप बहुत ही सुनियोजित तरीके से, समन्वय के साथ आयोजित किए जाते हैं। इनकी सूचना भी काफी पहले दे दी जाती है ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। ये कांसुलर कैंप काफी कामयाब रहे हैं। ये भारतीय प्रवासियों के साथ जुड़ने के महत्वपूर्ण तरीकों में से एक है।
2001 में मुंबई से शुरू हुए VFS Global के बारे में शर्मा ने बताया कि वीएफएस आवेदकों का कोई डेटा अपने पास नहीं रखता है। डेटा और सूचनाओं की सुरक्षा हमारे लिए बहुत अहम है। वीएफएस ग्लोबल दुनिया भर में सरकारों के लिए वीजा और पासपोर्ट संबंधी प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों में सहयोग करती है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login