ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

राष्ट्रपति बाइडेन ने विदाई से पहले छात्रों को दी बड़ी राहत, 55 हजार स्टूडेंट लोन माफ किए

जो बाइडेन प्रशासन के दौरान अब तक लगभग 5 मिलियन लोगों को कर्ज से राहत प्रदान की जा चुकी है।

राष्ट्रपति बाइडेन के ऐलान से छात्रों के लगभग 4.28 अरब डॉलर के कर्ज खत्म हो सकेंगे। / image : facebook @joe biden

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जाते-जाते छात्रों को एक बड़ी राहत दी है। उन्होंने 55 हजार अमेरिकियों के स्टूडेंट लोन रद्द करने का ऐलान किया है। इससे छात्रों का लगभग 4.28 अरब डॉलर का कर्ज खत्म हो सकेगा।

व्हाइट हाउस की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर कर्ज रद्द करने के फैसले से शिक्षकों, नर्सों, सर्विस मेंबर्स, कानून प्रवर्तन अधिकारियों और अन्य पब्लिक सर्विस वर्कर्स को फायदा होगा, जिन्होंने समुदायों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

इस ऐलान से बाइडेन प्रशासन के दौरान लगभग 5 मिलियन लोगों को कर्ज से राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है। निवर्तमान राष्ट्रपति ने कहा कि अपने प्रशासन के पहले दिन से मैंने यह सुनिश्चित करने पर काम किया है कि उच्च शिक्षा मध्यम वर्ग के लिए एक अवसर बने, न कि बाधा।

अमेरिकी शिक्षा मंत्री मिगुएल कार्डोना ने कहा कि इस नए फैसले के बाद बाइडन के चार साल के कार्यकाल में लगभग 50 लाख लोगों के लगभग 180 बिलियन डॉलर के कर्ज माफ किए जा चुके हैं। 

डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति ने 2022 में स्टूडेंट लोन माफी का ऐतिहासिक कार्यक्रम शुरू किया था। इससे कर्ज लेने वाले छात्र 10 हजार से लेकर 20 हजार डॉलर तक की रकम वापस पाने के पात्र हो गए।

कंजरवेटिव प्रभुत्व वाले सुप्रीम कोर्ट ने कर्ज माफी की बड़ी रकम को देखते हुए 2023 में यह कहते हुए इस प्रोग्राम को खारिज कर दिया था कि राष्ट्रपति अपनी शक्तियों से बाहर जाकर राहत दे रहे हैं। 

अमेरिकी कॉलेजों में आमतौर पर पढ़ाई का खर्च 10 हजार से लेकर 70 हजार डॉलर प्रति वर्ष के बीच होता है। इसकी वजह से बहुत से छात्र पढ़ाई पूरी करने पर खुद को भारी कर्ज में घिरा पाते हैं।

प्यू रिसर्च सेंटर की 2023 की एक रिपोर्ट बताती है कि 40 साल से कम आयु के हर चार में से एक अमेरिकी वयस्क स्टूडेंट लोन में घिरा है, जिसमें उनके ऊपर औसतन 20 हजार से 25 हजार डॉलर का कर्ज है। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in